
चाइल्ड लाइन ने परिजनों को सुपुर्द किया
हरदा. गत दिवस शहर में मुंबई का रहने वाला एक बालक भटक रहा था। नागरिकों द्वारा डायल 100 को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने उसे थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसने यहां पहुंचने की जानकारी दी। पुलिस ने बालक को चाइल्ड लाइन के संरक्षण में दिया। गुम हुए बेटे को पाकर मां-बाप खुश हुए। बाल कल्याण समिति के माध्यम से बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार बालक मुंबई से किसी ट्रेन से बैठकर रेलवे स्टेशन आया था। इसके बाद वह शहर में चला गया। यहां बालक को भटकता देखकर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले किया। चाइल्ड लाइन द्वारा पूछताछ किए जाने पर उसने अपना नाम साहिल पिता सलीम अंसारी निवासी जिला हजारीबाग ग्राम जधरा तहसील दारु झारखंड बताया। चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता ने रांची कंट्रोल रूम में हजारीबाग थाने में थाना प्रभारी से संपर्क किया। बालक के बारे में जानकारी दी। जिस पर उन्होंने सिपाही को पते पर भिजवाया। वहां पता चला कि सलीम मुंबई की किसी होटल में काम करता है और वह परिवार सहित वहां रहता है। पुलिस ने सलीम का मोबाइल नंबर लेकर चाइल्ड लाइन को दिया। उन्होंने सलीम से चर्चा कर बच्चे के बारे में बताया। उन्होंने सलीम को बालक के पहचान संबंधी दस्तावेज लेकर आने के लिए कहा। गत दिवस साहिल के माता-पिता आए। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश विश्नोई ने बालक के परिजनों से चर्चा की और दस्तावेज देखे। बालक से संबंध होने की पुष्टि होने पर उन्होंने उसे सुपुर्द किया।
-------------------------------------
आज की समीक्षा करेंगे प्रभारी मंत्री
योजनाओं हरदा. जिले के प्रभारी मंत्री लालसिंह आर्य 19 सितंबर को दोपहर 1 बजे से कलेक्ट्रेट में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद 4 बजे से अनुसूचित जाति, जनजाति कार्य विभाग की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर ने बताया कि विगत बैठक में कार्यवाही विवरण पर पालन प्रतिवेदन, स्वच्छ भारत अभियान, कृषि विभाग की समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संसाधन विभाग, खाद्य विभाग की समीक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा आदि बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद शाम 6 बजे वे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। उल्लेखनीय है कि लंबे समय बाद प्रभारी मंत्री द्वारा बैठक में हिस्सा लिया जा रहा है।
Published on:
19 Sept 2017 03:10 am
बड़ी खबरें
View Allहरदा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
