
पत्रिका लोगो
---शहजाद नामक युवक मंडी पहुंच मार्ग के पास किराये से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ करीब एक साल से रह रहा है। 5 फरवरी को मंडी में सीएम निकाह योजना की शादियां थीं। शहजाद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ एक रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने मंडी गए थे। शहजाद ने पुलिस की को रिपोर्ट में आरोप लगाया कि निकाह के दौरान ही मकान मालकिन की बेटी उसकी पत्नी को अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर चुपचाप ले गई। फिर वह शाम तक नहीं लौटी।
लड़के की तरह रहती है लकड़ी:
शहजाद ने पुलिस को बताया कि मकान मालकिन की लड़की लड़कों की तरह ही रहती और वैसा ही व्यवहार करती है। उसने बताया कि उसके दो बच्चे हैं,रोज रोज सुबह शाम उसकी मां के बारे में पूछते हैं,जिसका वह कोई जवाब नहीं दे पा रहा है। शहजाद ने बताया कि अब बच्चे उनकी मां की याद में पहले की तरह न तो ठीक से सोे पा रहे हैं और न ही वे दोनों समय भरपेट भाेजन करते हैं। इधर बच्चों की देखभाल और पत्नी की तलाश में समय खर्च करने के कारण उसकी मजदूरी भी छूट गई है।
पत्नी के पास मोबाइल नहीं,लकड़ी का मोबाइल बंद:
शहजाद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के पास मोबाइल नहीं है। मकान मालकिन की लड़की के पास मोबाइल है,लेकिन वह उसी दिन से बंद आ रहा है। शहजाद की मानें तो उसने मकान मालकिन से भी इस मामले में बात की तो उन्होंने तसल्ली दी कि कहीं गई होगी आ जाएगी। लेकिन वे यह नहीं बता रहे हैं कि आखिर वह उसकी पत्नी को कहा ले गई है। शहजाद ने उसकी पत्नी को बेचने की आशंका जताई है।
इनका कहना है
युवक ने पूरा मामला बताकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। कॉल डिटेल्स के आधार पर ही कुछ पता चल सकेगा। जांच बिंदू से जांच कर रहे हैं।
-अनिल राठौर,टीआई,हरदा
Published on:
12 Feb 2023 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
