मामला हरदोई के पिहानी कोतवाली इलाके के बन्दरहा का है। यहां के रहने वाले सूर्यप्रकाश उर्फ सोनू पुत्र प्रेमचंद गुप्ता ने 6 सितंबर को अपनी पुत्री करिश्मा 4 के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूर्य प्रकाश के भाई की पत्नी को उसकी सास ने बताया कि बालिका को उसके ही पिता ने गायब किया। पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी लगी तो उसने बालिका के पिता को पूछताछ के बुलाया जिसके बाद वह टूट गया और सारी कहानी पुलिस को बता दी।