
पूर्व बसपा जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी फोटो सोर्स X अकाउंट
हरदोई में सीबीआई टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने एक महिला से 5 लाख रुपये का बैंक लोन पास कराने के नाम पर पैसे मांगे थे। महिला की शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
हरदोई जिले में सीबीआई टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक महिला से बैंक से लोन दिलाने के नाम पर पैसे मांगे थे। महिला की शिकायत के बाद टीम ने ट्रैप बिछाकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, बघौली थाना क्षेत्र के अछरामऊ गांव की रहने वाली सीमा देवी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा से 5 लाख रुपये का लोन लेने के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान उन्हें सुगसुगी गांव निवासी सुरेश चौधरी से संपर्क करने के लिए कहा गया। सुरेश चौधरी बैंक का बीसी केंद्र चलाते हैं। और रिकवरी एजेंट के तौर पर भी काम करते हैं।
महिला का आरोप है कि सुरेश चौधरी ने लोन पास कराने के लिए उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसके बाद महिला ने बातचीत और पैसे मांगने के सबूत इकट्ठा कर सीबीआई टीम से शिकायत कर दी। शिकायत के बाद टीम ने पूरा प्लान तैयार किया। और रिश्वत की रकम 45 हजार रुपये तय कराई गई। मंगलवार को सीबीआई टीम ने महिला को तय रकम देकर सुरेश चौधरी के दफ्तर भेजा। उस समय वह अपने कार्यालय में कुछ लोगों के साथ बैठे थे। जैसे ही महिला ने उन्हें 45 हजार रुपये दिए और उन्होंने पैसे हाथ में लिए। तभी पहले से मौके पर मौजूद टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें कछौना रेलवे स्टेशन के गार्ड रूम ले गई। जहां करीब सात घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान उनके दफ्तर से कुछ जरूरी दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े कागजात भी जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि सुरेश चौधरी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बैंक ऑफ बड़ौदा की कछौना शाखा का मैनेजर मौके से गायब हो गया। सीबीआई टीम अब उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं सुरेश चौधरी ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।
Published on:
11 Mar 2026 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदोई
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
