1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हरदोई के अमित यादव का सिलेक्शन, जिले में जश्न का माहौल

मध्यप्रदेश अंडर-19 डिविजनल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच चार जनवरी से और दूसरा मैच नौ जनवरी से खेला जाएगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 4 Jan 2018, 10:13 AM IST

Cicketer Amit Yadav

हरदोई. जिले के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी अमित यादव ने एक बार फिर जनपद का नाम रोशन किया है। जिले के लिए गौरव की बात है कि सक्सेस क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी अमित यादव का चयन मध्यप्रदेश अंडर-19 डिविजनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हो गया है। चार से छह जनवरी के मध्य पहला डिविजनल मैच मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में खेला जाएगा। दूसरा मैच 9 जनवरी से 12 जनवरी के बीच ग्वालियर में खेला जाएगा। अमित यादव का दायें हाथ के उम्दा बल्लेबाज हैं। उन्हें गेंदबाजी में भी माहिर खिलाड़ी हैं।

हरदोई के अमित यादव के सिलेक्शन पर सक्सेस क्रिकेट एकेडमी के कोच सूर्य प्रताप सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अमित यादव का चयन मध्य प्रदेश के अंडर-19 डिविजनल टीम में होना जनपद के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। उन्होंने कहा कि अमित यादव विलक्षण प्रतिभा का धनी खिलाड़ी है। एक न एक दिन वह जिले का नाम क्रिकेट की दुनिया जरूर रोशन करेगा। अमित के सेलेक्शन पर उनके कोच सूर्य प्रताप सिंह ने अकेडमी मे प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों का मुंह मीठा कराया।

लोग बोले- हमारी कामना, ब्लू जर्सी पहनें अमित यादव
क्रिकेटर अमित यादव का मध्यप्रदेश अंडर-19 टीम में सिलेक्शन हो जाने के बाद उनके गृह नगर हरदोई में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है इस प्रतिभावान खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना करने के साथ ही हम लोगों की यही मंशा है कि अमित यादव एक दिन इंडियन क्रिकेट टीम के मेंबर बनें और अपने देश की टीम के लिए खेलें। वह दिन हरदोई की लिए खुशियों भरा दिन होगा। मध्य प्रदेश अंडर-19 टीम में उनका चयन होना भी हम सब के लिए खुशी की बात है। खुशी भरा मौका है, जिसके लिए अमित यादव बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि घर आने पर क्रिकेटर अमित यादव का भव्य स्वागत किया जाएगा।

पिता हैं पशुपालन विभाग में फार्मासिस्ट
हरदोई के मोहल्ला आशानगर के रहने वाले अमित यादव शहर के लालापुरवा रोड स्थित एसआरबी पब्लिक इंटर कॉलेज की सक्सेस क्रिकेट अकेडमी में प्रैक्टिस करते हैं। अमित के पिता देवेंद्र यादव बावन में पशुपालन विभाग में फार्मासिस्ट पद पर कार्यरत हैं।