24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hardoi : 200 साल पुराने मंदिर में देवी मूर्ति निकलने की चर्चा, दर्शन को उमड़े लोग लगा रहे जयकारे

हरदोई जिले के हरपालपुर विकासखंड के कठेठा गांव का मामला, कोई कह रहा अंधविश्वास तो बड़ी संख्या में लोग कर रहे पूजा

less than 1 minute read
Google source verification
 Goddess idol coming out from 200 year old temple in hardoi

हरदोई. नवरात्र से पहले हरदोई के एक गांव में देवी मूर्ति प्रकट हुई है। क्षेत्र के लोग इसे दैवीय चमत्कार मानकर पूजा कर रहे हैं और अपनी मनौती मान रहे हैं। भले ही कुछ लोग इसे अंधविश्वास कह रहे हैं, लेकिन देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ रहा है। वह माता के जयकारे लगा रहे हैं। क्षेत्र में इसकी चर्चा सबकी जुबान पर है। फिलहाल, इसका कोई वैज्ञानिक पहलू सामने नहीं आया है।

जनपद के हरपालपुर विकासखंड के कठेठा गांव में मां भगवती के मंदिर प्रांगण में दो नीम के पेड़ों के बीच एक देवी मूर्ति निकली है। 200 पुराने इस मंदिर में पूरे गांव के लोग रोजाना पूजा-अर्चना करने आते हैं। रविवार को भी महिला सुशीला देवी पूजा करने गई थी। साफ-सफाई के दौरान उन्हें यह मूर्ति नजर आई।

सुशीला देवी ने बताया कि उन्हें लगा कि पेड़ के बीच में कुकुरमुत्ता या फंगस जैसी कोई चीज उग आई है। उन्होंने इसे साफ करने का सोचा। लेकिन, उखाड़ नहीं सकीं। फिर सुशीला उसे अच्छे से धोया तो वहां उन्हें देवी की मूर्ति नजर आई। इसकी जानकारी उन्होंने परिजों को दी। धीरे-धीरे वहां पर ग्रामीणों का मजमा इक्ट्ठा होने लगा। सुनकर आसपास के गांवों के लोग भी आये। अब यहां लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं। गांव के लोग इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं मूर्ति का दर्शन कर रहे हैं।


Disclaimer : हमारा उद्देश्य किसी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदार संस्थान होने के कारण आपके आसपास क्या हो रहा है, उसे बताना है।