5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती : ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर, सुबह से लगीं कैंडिडेट्स की लंबी कतारें

भारतीय डाक विभाग के 5314 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 29 नवंबर, आवेदन की अंतिम तिथि को लेकर डाकघरों में लगा फीस जमा करने को जमघट

2 min read
Google source verification
gramin dak sevak recruitment

हरदोई. भारतीय डाक विभाग (Indian Postal Department) ने 5314 पदों पर ग्रामीण डाक सेवकों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए 10वीं पास कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल में Gramin Dak Sevak (जीडीएस) के 5314 पदों पर आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ परिमंडलों के लिए आवेदन किया जा सकता है। ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों के लिए 30 अक्टूबर 2017 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए थे, जिसकी अंतिम तारीख 29 नवंबर 2017 है।

Head Post Office के सामने लगी लंबी लाइनें
ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 29 नवंबर है। इसे देखते हुए हरदोई में सुबह से ही प्रधान डाकघर के बाहर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जमा है। प्रधान डाकघर के सामने सुबह-सुबह जब लोगों का हुजूम देख शहरवासी भौंचक्क रह गए। जब लोगों ने भीड़ के बारे में पता किया तो पता चला कि यह भीड़ ग्रामीण डाक सेवक के लिए होने वाले आवेदन के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए है। आज भोर होते ही भीड़ लगने के कारण बताते हुए कैंडिडेट्स ने बताया कि एक तो 29 नवंबर आवेदन की अंतिम तिथि है, दूसरे 27 नवंबर को डाक विभाग का सर्वर स्लो होने के कारण अधिकांश लोगों को देर शाम तक फीस जमा करने के लिए लंबा इंतजार करने के बाद मायूस होकर वापस लौटना पड़ा था। इसके चलते आज बड़ी संख्या में लोग भोर होते ही लाइन में लग गए। यह अलग बात है कि डाकघर की ओर से हरदोई शहर स्थित प्रधान डाकघर में चलाए जा रहे फीस जमा करने के दो काउंटरों का वर्किंग टाइम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है, मगर कहीं फीस जमा करने का मौका हाथ से न निकल जाए इसके लिए सर्द मौसम होने के बाद भी यहां भोर होते ही करीब सुबह 4 बजे से लेागों का जमघट शुरू हो गया। लाइन में लगे रमेश, कुलदीप आदि ने बताया कि बीते दिन फीस जमा नहीं हो पाई थी इस लिए आज जल्द सुबह ही यहां आकर लाइन में लग गए हैं।

जिले से अब तक 5 हजार से अधिक आवेदन
प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर एनसी अग्रवाल ने बताया कि यूपी सर्किल में डाक विभाग की ओर Gramin Dak Sevak के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे । सर्किल में करीब 5314 ग्रामीण सेवकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए। इसके लिए 30 अक्तूबर से आवेदन हो रहे हैं और अंतिम तिथि 29 नवंबर है। उन्होंने बताया कि आवेदनों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद निर्धारित फीस संबंधित वर्ग के अनुसार, डाकघर में ऑनलाइन जमा होती है, उसके बाद उसका विवरण ऑनलाइन आवेदन में फिल करके आवेदन पूर्ण किया जाता है। पोस्टमाटर ने बताया कि अभी तक 5 हजार से अधिक आवेदन हरदोई से ही हो चुके हैं।

यहां जमा करें फीस
पोस्टमाटर ने बताया कि जिले में आवेदन की फीस जमा करने की सुविधा हरदोई स्थित प्रधान डाकघर के अलावा संडीला एवं शाहाबाद के प्रधान डाकघरों में है। उन्होंने कहा कि अब अंतिम तिथि में एक ही दिन शेष है और बीते दिन सर्वर की दिक्कतों के चलते तमाम लोगों को वापस लौटना पड़ा था, इसलिए आज सुबह से ही भारी भीड़ है। भीड़ को देखते हुए आज तीन काउंटर चलाने के साथ ही देर शाम तक फीस जमा कराने की तैयारियां चल रही हैं, ताकि लाइन में लगे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़ा। सर्वर की समस्या न हो इसके लिए उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।

देखें वीडियो-