28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hardoi triple murder: एक वृद्ध की गाड़ी से कुचलकर तो दो की पिटाई से मौत, गांव छावनी में तब्दील

Hardoi Triple Murder: हरदोई में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। गांव को छावनी में बदल दिया गया है। पीएसी के साथ कई थानों की पुलिस लगा दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ रेंज, ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

3 min read
Google source verification
घटनास्थल का निरीक्षण करते, फोटो सोर्स-हरदोई पुलिस

फोटो सोर्स-हरदोई पुलिस

Hardoi triple murder: हरदोई में 70 वर्षीय वृद्ध की लोडर से कुचलकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है गाड़ी को कई बार आगे पीछे करके वृद्ध को मौत के घाट उतारा गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक परिजन लाठी डंडों से आरोपी पक्ष के दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। ‌जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जाता है भूसा गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की पुलिस और पीएसी को बुला लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई है। मामला सुरसा थाना क्षेत्र का है।

दोनों पक्ष भूसा बेचने के लिए कन्नौज जा रहे थे

उत्तर प्रदेश के हरदोई में के सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलिया गांव निवासी अमन और लकी कश्यप भूसा बेचने के लिए कन्नौज जा रहे थे। गांव के ही रहने वाले श्याम पांडे भी भूसा लेकर कन्नौज जा रहे थे। अभी मनीमऊ मोड़ के पास पहुंचे थे कि ओवरटेकर को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसकी जानकारी श्याम पांडे ने अपने घर में दी।

घटना की जानकारी घर पर दी गई

श्याम पांडे की मां ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद चिंता हुई। वह अपने पति देवी सहाय (70) के साथ गांव के बाहर पहुंच गई। इसी बीच लकी कश्यप ने लोडर से उनके पति देवी सहाय को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़े। लकी कश्यप ने लोडर आगे-पीछे करके देवी सहाय को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बदले में दो सगे भाइयों की हत्या

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक देवी सहाय के घरवाले लाठी-डंडों के साथ शिवम (28) और अमन (17) की जमकर पिटाई कर दी, जिससे अमन की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शिवम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पीआरबी पर घटना की जानकारी मिली कि सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर उनके साथ अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। जानकारी हुई कि शिवम कहार ने एक्सीडेंट कर दिया, जिससे देवी सहाय पांडे (70) की मृत्यु हो गई। दूसरे पक्ष की तरफ से शिवम और अमन के साथ मारपीट की गई, जिसमें शिवम की मौके पर जबकि अमन के उपचार के दौरान मौत हो गई।

कोई पुरानी रंजिश नहीं

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राथमिक जांच में जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों में अभी तक किसी प्रकार का कोई पुराना विवाद नहीं था। अचानक घटना हुई है, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अमन और शिवम के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। गांव में पीएसी और कई थानों की पुलिस बुलाई गई है। एडिशनल एसपी के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

क्या कहते हैं पुलिस महानिरीक्षक?

पुलिस महानिरीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने भी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अचानक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। तीन टीम गठित की गई हैं, जबकि एक अन्य टीम अलग से गठित की गई है।

दो घर ही नहीं पूरा गाँव प्रभावित होता है

एक सवाल के जवाब में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि गांव में तनाव का माहौल समझ में नहीं आ रहा है लेकिन जब इस प्रकार की घटनाएं हो जाती है तो इससे केवल दो परिवार नहीं बल्कि पूरा गांव प्रभावित होता है। लोग शांति के माहौल में रहकर अपना व्यापार करते हैं। इस पर फर्क पड़ता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शांति व्यवस्था बनाई रखी जाएगी।