27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाने से मात्र चंद कदमों की दूरी पर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, सोते समय ही ले ली जान; शोर सुनकर भी पुलिस….

Crime News: थाने से चंद कदमों की दूरी पर घर में घुसकर बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सोते समय ही बुजुर्ग की जान ले ली। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
elderly man beaten to death due to land dispute know what is whole matter hardoi

थाने से मात्र चंद कदमों की दूरी पर बुजुर्ग की निर्मम हत्या। फोटो सोर्स-AI

Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां भैंस बांधने को लेकर चल रहे विवाद में गुरुवार को दिनदहाड़े थाने से 100 मीटर दूरी पर ही घर के अंदर चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई।

Crime News Uttar Pradesh : एक ही परिवार के दोनों पक्ष

एक ही परिवार के दोनों पक्ष हैं। 4 महीनों से विवाद चल रहा था, जिसके बाद कहासुनी हत्याकांड तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल, पचदेवरा के मजरा कुंवरपुर निवासी बुजुर्ग राधेश्याम का उनके चचेरे भाई जसवंत और भगवंत से मकान के सामने पड़ी करीब 2 मीटर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुजुर्ग के भतीजे अंकित और भांजे अरुण कुमार का कहना है कि गुरुवार को राधेश्याम के बेटे विनोद ने अपनी भैंस विवादित जमीन पर लगे बिजली के पोल में बांध दी।

UP Crime News: सोते समय ही बुजुर्ग की ले ली जान

जिसके बाद जसवंत के बेटों मंजेश, ब्रजेश, अवधेश ने भैंस को खोलकर भगा दिया। जब विनोद ने इसका विरोध किया तो मंजेश, ब्रजेश, अवधेश अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विनोद के साथ मारपीट की। जिसके बाद विनोद जान बचाकर जैसे-तैसे घर में घुस गया। इस दौरान विनोद के पिता पिता राधेश्याम घर के अंदर पड़ी चारपाई पर सो रहे थे। हमलवारों ने सोते समय ही विनोद के पिता की जान ले ली।

Hardoi News: मामले में पुलिस ने क्या कहा?

थाने से मुश्किल से 100 मीटर की दूरी पर घटनास्थल है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान शोर भी हुआ लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मामले को लेकर थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह का कहना है कि जैसे ही सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि विवाद में शांति भंग होने की आशंका में कार्रवाई की गई थी। मामले में 3 को हिरासत में लिया गया है।