26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर हैं…हमारी विधायक को गुमराह कर ले गए, बताओ FIR कहां लिखवाऊं- अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Press Conference : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम योगी पर तीखा तंज कसा। विधायक पूजा पाल के पाला बदलने से लेकर LPG की किल्लत और 25 हजार करोड़ के AI MoU पर उठाए गंभीर सवाल।

2 min read
Google source verification

अखिलेश यादव ने लखनऊ में की प्रेस कांफ्रेंस, PC- ANI

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा और कहा कि योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर हैं वह हमारी विधायक को गुमराह कर ले गए। अब आप बताओ हम कहां FIR करवाएं…।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि वह (पूजा पाल) महिला थीं। इसलिए उनको हमने पार्टी से नहीं निकाला। लेकिन, फिर मजबूरी में मुझे निकालना पड़ा। अब वह बयानबाजी इसलिए कर रही हैं कि उन्हें टिकट मिल जाए। आपको बता दें कि पूजा पाल ने बयान दिया था कि सीएम योगी धुरंधर हैं। उन्होंने अतीक जैसे माफिया का अंत किया।

सरकार दिला रही कोरोना की याद

अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा की सरकार हमें आपको सिर्फ लाइन में लगाना जानती है। अब एलपीजी किल्लत हुई तो सरकार ने क्या किया। 14 किलो के सिलेंडर को 10 किलो का कर दिया। अगर सिलेंडर 10 किलो का किया है तो उत्पादन भी बढ़ाएं…कम से कम 1.5 गुना करें।

हमने भी दो चूल्हे खरीद लिए

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि LPG की किल्लत हो रही है। आगे भी किल्लत के आसार लग रहे हैं। LPG- अब लापता गैस हो गई। हमने तो पहले ही कहा था कि तैयारी कर लो, लकड़ी…कंडे और कोयला इकट्ठा कर लो। हमने तो मिट्टी के दो चूल्हे मंगवा लिए हैं। कोयले और लकड़ी पर बने खाने का स्वाद अच्छा आता है लेकिन…मैं नाली वाली गैस की बात नहीं कर रहा हूं।

AI MOU पर उठाए सवाल

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की जनता को सिर्फ ठगा गया, यूपी की भाजपा सरकार ने जितने भी MoU हुए हैं सब गलत है और सभी की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनियों से करारा किया गया जिसकी कोई पहचान ही नहीं है. दरअसल, अखिलेश यादव उस पुच AI कंपनी पर सवाल उठा रहे थे जिसकी हैसियत 43 लाख रुपए थी उसके साथ कैसे 25 हजार करोड़ रुपए के निवेश का करार किया गया।

पहले यूपी से सफाया करो

भाजपा का पहले यूपी से सफाया करो। क्योंकि यूपी ने ही भाजपा को केंद्र का रास्ता दिखलाया है। भाजपाईयों ने हमारे पूज्य शंकराचार्य का अपमान किया है। लखनऊ में सम्राट अशोक की सबसे सुंदर प्रतिमा लगाई जाएगी। रिवर फ्रंट पर प्रतिमा लगेगी। उन्हें सोने के सिंहासन पर बैठाया जाएगा।