
Hardoi Map
हरदोई. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके विचारों से जन-सामान्य को अवगत कराये जाने, उनके सपनों को साकार किये जाने की दिशा में एवं इन प्रयासों में जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराए जाने के लिये विकास खण्ड भरखनी में तीन दिवसीय अन्त्योदय प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। अन्त्योदय प्रदर्शनी का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख नीरज कुमारी द्वारा फीता काटकर किया गया। साथ ही दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि अन्त्योदय प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य शासन द्वारा संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने शासन द्वारा चलायी जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित जनसामान्य को जानकारी से भी पूर्ण रूप से अवगत कराया। खण्ड विकास अधिकारी भरखनी विद्या शंकर कटियार ने पं दीनदयाल उपाध्याय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला व उनसे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।
अन्त्योदय प्रदर्शनी में सूचना विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, बाल विकास, बाल विकास परियोजना भरखनी, महिला कल्याण विभाग, संस्कार सेवा समिति, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सहित अन्य विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों को लाभान्वित किया गया। इसी के साथ ही संस्कार सेवा समिति के शशांक दीक्षित व उनके दल द्वारा लोगों को सर्व शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
प्रदर्शनी में सूचना विभाग के पंजीकृत दल श्रीमंत प्रयास भजन कीर्तन पार्टी के दल नेता मो. हनीफ एवं श्रीमंत किशन रसिया एण्ड पार्टी के दल नेता किसन लाल ने लोक विधाओं के माध्यम से शासन की योजनाओ के बारे में जनता को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित सबका साथ सबका विकास, एकात्मवाद के प्रणेता दीन दयाल उपाध्याय सम्बन्धी प्रचार सामग्री का वितरण भी जन सामान्य में किया गया। प्रदर्शनी में लोगों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
Published on:
17 Aug 2017 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदोई
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
