
DM pulkit
हरदोई. स्वतन्त्रता दिवस केे अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे जनपद के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी जयदेव कपूर के परिवार वालों से मिलने एवं उन्हें श्रृद्वा सुमन अर्पित करने उनके घर पहॅुंचे। इस अवसर पर वहां लोगों ने कहा कि जिस मार्ग पर स्व : जयदेव कपूर का घर है उस मार्ग का नाम मंगलीपुरवा से बदलकर जयदेव कपूर मार्ग किया जाए। इस पर DM ने कहा कि जल्द ही शासन से स्वीकृति लेकर मार्ग के नामकरण की मांग को पूरा किया जायेगा।
DM पुलकित खरे ने अपने जेहन में बसी जयदेव कपूर साहब की स्मृतियों को जब खंगाला तो पूरा परिवार जैसे एकजुट होकर उनसे बाते करने में मशगूल हो गया। बाबू जी कैसे बाते करते थे, कैसे पढ़ा करते थे और कैसे वे निर्भीक होकर साहस के साथ स्वतन्त्रता संग्राम में कूद पडे़ थे। ऐसी बहुत सी बातें जिलाधिकारी के साथ परिवार वालों ने साझा की।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि बाबू जी को पढ़ने लिखने का बहुत शौक था। जिलाधिकारी ने दूसरी मंजिल पर बनी उनके पुस्तकालय को देखा और उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया। इस मौके पर उनके साथ अनेक समाजसेवी भी उपस्थित थे। उन्होंने परिवार के साथ लगभग एक घंटे का समय व्यतीत किया। जिसमें सभी सदस्यों ने खुलकर अपनी बातें जिलाधिकारी से कही।
परिवार वालों ने बताया कि जनपद में बाबू जी की कोई मूर्ति नही है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही इस पर विचार किया जायेगा। जिलाधिकारी ने हरदोई जनपद पर एक ऐसी पुस्तक के प्रकाशन की बात कही जिसमें जनपद का इतिहास, साहित्य, कला संस्कृति एवं महान विभूतियों पर समस्त जानकारी उपलब्ध हो। इसी दौरान जिस मार्ग पर उनका घर है उस मार्ग का नाम मंगलीपुरवा से बदलकर जयदेव कपूर मार्ग रखने की बात भी परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगो द्वारा उठाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही शासन से स्वीकृति लेकर इसे भी पूरा किया जायेगा।
Published on:
15 Aug 2018 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदोई
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
