4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hardoi News: प्लास्टिक की थैली में बहू का 3 महीने का भ्रूण लेकर थाने पहुंची सास, पुलिस से कही ये बात

Hardoi News: महिला 3 महीने का भ्रूण लिए हुए थी, साथ में उसकी बहू भी थी, जिसके गर्भ में ये बच्चा पल रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
Hardoi News

Hardoi News: थैली में भ्रूण और अस्पताल में भर्ती महिला(दांयें)

Hardoi News: रविवार को एक महिला हरदोई के सांडी थाने में एक बीमार महिला के साथ पहुंच गई, वो हाथ में एक प्लास्टिक की थैली लिए हुए थी। महिला ने कहा कि ये बीमार औरत उसकी बहू है और जो प्लास्टिक की थैली है। उसमें इसका तीन महीने का भ्रूण है। पुलिसकर्मियों ने इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं भ्रूण को महिला से लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

भाजपा नेता की पिटाई से हुई गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत
महिला का कहना है कि उसकी बहू के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत भाजपा नेता कुलदीप की पिटाई की वजह से हुई है। महिला का कहना है कि 6 जून को भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप से लेनदेने पर विवाद हो गया था। इस पर भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बहू को पीटा। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और शनिवाररात उसका गर्भपात हो गया।

SP राजेश द्विवेदी ने कहा है कि भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। महिला को भी मेडिकल के लिए भेजा गया है। सभी आरोपों की जांच हो रही है, जो भी तथ्य सामने आएगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: 3 दोस्तों के बीच बंटती रही नाबालिग छात्रा, कमरे में बंधी बेबस से बारी बारी रेप, फिर 500 रुपए देकर...