8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री ने किसानों को दिए कर्जमाफी के प्रमाणपत्र, कहा – किसानों की आय को दोगुना करने के लिये कटिबद्ध है सरकार

जिला ऋण मोचन समिति की ओर से कृषक ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

2 min read
Google source verification
kisan karj maf

हरदोई. जिला ऋण मोचन समिति की ओर से कृषक ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री अनिल राजभर ने राजकीय इण्टर कालेज हरदोई में दीप प्रज्जवलित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुये मंत्री ने कहा कि आज का दिन हमारे लिये अत्यधिक गौरव का दिन है और अपने लोक संकल्प पत्र के माध्यम से सरकार ने किसानों का कर्जा उतारने का संकल्प लिया था जिसे आज पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा इस तरह से हम अपने को गौरवशाली समझते है कि हमारी सरकार ने किसानों के हित में कार्य किया है। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने किसान भाईयों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में कर्जमाफी का ऐतिहासिक कार्य किया है।

देखें फोटो - मंत्री अनिल राजभर ने किसानों को दिए कर्ज माफी के प्रमाणपत्र


इस मोैके पर पं दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुये कहा कि पंडित जी ने कहा था कि हमे अपने किसानों को सशक्त बनाने का कार्य प्राथमिकता से करना चाहिये। उन्होंने कहा कि आज हम अपने अन्नदाता के लिये ऋण मोचन करके स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राजभर ने कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिये कटिबद्ध है और इसके लिये विभागों के साथ समन्वय बनाकर इसे मूल रूप देने की तैयारी की जा रही है।

मंत्री राजभार ने ऋण मोचन के प्रथम चरण में प्रदेश में जनपद को पहला स्थान प्राप्त करने पर प्रभारी जिलाधिकारी, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारियों, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी सहित जिला ऋण मोचन समिति के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि अधिकारीगण ऋण मोचन से बचे किसानों का सत्यापन कर अगले चरण में सभी किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र जनपद प्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित कराना सुनिश्चित करें। आज के प्रथम चरण ऋण मोचन वितरण प्रमाण पत्र समारोह में 5500 कृषकों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र मा0मंत्रीजी एवं सांसद व विधायकों के माध्यम से वितरित किये गये।

समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, सांसद अंशुल वर्मा, अन्जू बाला, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, राजकुमार अग्रवाल, रजनी तिवारी, श्यामप्रकाश, कान्ती सिंह ने संबोधित किया। ऋण मोचन प्रमाण वितरण की जानकारी देते हुये प्रभारी जिलाधिकारी डा विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में कुल ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत पात्र पाये गये कृषकों की संख्या 1,73,732 है। जिसमें से प्रथम चरण में 62,823 कृषकों से प्राप्त डाटा का स्थलीय सत्यापन व बैंकों के द्वारा आनलाइन रिकार्ड से भूलेख की मैपिंग इत्यादि की कार्यवाही पूर्ण कर हर तरह से पात्र कुल 33,508 कृषकों को कुल 195 करोड़ रू की धनराशि किसनों के खाते मे भेजकर उनका ऋण मोचन मंत्री के माध्यम से किया गया।

उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण की कार्रवाई में अवशेष कृषकों के बैंक खातो को आधार लिंक की कार्यवाही निरन्तर चल रही है और अब तक 58 हजार कृषकों को आधार लिंक करा दिया गया है। शेष कृृषकों के खातो को आधार से शीघ्र ही लिंक करा लिया जायेगा।


समारोह में उप कृषि निदेशक, सहायक निदेशक सूचना कुमकुम शर्मा, सभी उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबन्धित जिला स्तरीय अधिकारी व भारी संख्या में कृषक जनता तथा पत्रकार बंधु आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालक कानपुर देहात के मान्यता प्राप्त पत्रकार अनूप सचान द्वारा किया गया।