हरदोई. थाना अरवल के चंदापुर निवासी वकील संजीव द्विवेदी का कहना है कि उन्हें लगता है कि अटल बिहारी वाजपेयी के बीच पूर्व के जन्म से उनका कोई रिश्ता है, क्योंकि जब पहली बार उनकी मुलाकात हुई थी, तो उन्हें देखकर पूर्व पीएम की आंखों से आंसू निकल पड़े थे।
सुप्रीम कोर्ट में याचिका की दायर-
संजीव द्विवेदी ने कहा कि पूर्व पीएम वाजपेयी और उनके बीच एक भावनात्मक रिश्ता कायम हो गया है। उस मुलाकात के बाद से उन्होंने पूर्व पीएम पर कई कविताएं लिखी हैं। मूल रूप सेे जनपद हरदोई के रहने वाले अधिवक्ता संजीव द्विवेदी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित व भाजपा नेता अटल बिहारी बाजपेई का मानस पुत्र घोषित किए जाने की मांग की है।
सेवा करना चाहते हैं संजीव-
संजीव द्विवेदी ने याचिका में नारद पुराण श्रीमद्भागवत महापुराण तीसरा स्कंध का हवाला देते हुए उन्हें मानस पुत्र घोषित किए जाने की मांग की है। संजीव द्विवेदी इसके पूर्व दृष्टिपटल नामक खंड काव्य की रचना कर चुके हैं जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को रचना के रूप में प्रस्तुत किया है। उन्होंने खंड काव्य को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और पूर्व उपप्रधानमंत्री एलके आडवाणी से मुलाकात कर अपनी कृति उन्हें भेंट कर चुके हैं। संजीव द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने मानस पुत्र होने की याचिका दाखिल कर दी है। उनका कहना है कि मानस पुत्र घोषित कर अटल बिहारी वाजपेई की सेवा व देखरेख करने की अनुमति प्रदान की जाए।