7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्तेदार की हवस का शिकार बनी नाबालिग, 15 साल की उम्र में बेटे को दिया जन्म

यूपी के हरदोई जिले में नाबालिग ने जिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। परिजनों ने एक रिश्तेदार पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

हरदोई

image

Patrika Desk

Jun 13, 2023

 नाबालिग से दुष्कर्म

यूपी के हरदोई जनपद में अपने रिश्तेदार की हवस का शिकार बनी नाबालिग लड़की ने जिला अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। परिजन अपने इज्जत और बेटी के दर्द से बहुत परेशान हैं। परिजनों ने आरोपी का नाम नहीं बताया है।

दुष्कर्म के बाद दिया बेटे को जन्म

दुष्कर्म के बाद किशोरी बहुत डर गई थी। डर के वजह से इस मामले के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया, लेकिन जब गर्भवती हुई और धीरे-धीरे आठ माह गुजर गए तो उसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए। पिछले हफ्ते उसकी तबीयत बिगड़ गई। घरवालों ने उसे आठ जून को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को उसने एक बच्चे को जन्म दिया।


पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

नाबालिग के मां बनने की खबर से जिला में खलबली मच गई। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और नाबालिग का बयान लिया गया। कोतवाल टड़ियावां गंगेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।