
हरदोई में रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतक एक ही गांव के थे। तीनों मजदूरी के लिए बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक हादसे का शिकार हो गई।
हरदोई के पिहानी इलाके में पंडरवा गांव के पास ये हादसा हुआ है। जरेली गांव के रहने वाले राजकुमार कुशवाहा, संजय कुशवाहा और बबलू कुशवाहा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पंडरवा पुलिया पर उनकी एक वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
तीनों दूसरे गांव में मजदूरी के लिए जा रहे थे
हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया है कि मृतकों की बाइक की जिस वाहन से टक्कर हुई, उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए तीनों लोग मजदूरी करते थे। वो पड़ोस के गांव में किसी का घर बनाने का काम कर रहे थे। रविवार को भी वो अपने काम के लिए निकले थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।
Updated on:
11 Dec 2022 02:38 pm
Published on:
11 Dec 2022 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदोई
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
