हरदोई. जिले में होने वाली ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं इस बढ़ते अपराध को भारत में पसरी बेराजगारी की समस्या भी बढ़ावा देने का काम कर रही है। ताज़ा मामला स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाए जाने के नाम पर ठगी का सामने आया है। जिसमें करीब पांच लोगों की गिरफ्तारी बुधवार को पुलिस द्वारा की जा चुकी है।