
हरदोई. रोडवेज बस स्टेशन परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम विपिन मिश्रा के आने की भनक लगते ही वहां हडकंप मच गया। हर कोई कहने लगा कि आखिर ऐसी क्या बात हो गई है कि अचानक एडीएम दलबल के साथ यहां पहुंचे। इसी बीच एडीएम ने बताया कि पर्वों के चलते यात्रियों का आवागमन ज्यादा रहा और साफ सफाई की व्यवस्थाएं ठीक से न हो पाने के लिए लोगों ने उनसे स्टेशन परिसर में गंदगी रहने की जानकारी दी थी जिसके चलते उन्होंने यहां आकर निरीक्षण किया।
पूरे परिसर में कुछ स्थानों पर ठीक ठाक ढग़ से सफाई न होने के कारण कूडा करकट था । इसको लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए साथ ही कहा गया कि यात्रियों को भी जागरूक किया जाए कि चलती बस से या बस में बैठे बैठे खान पान के रैपर आदि कचरा परिसर में न फेंके । ज्ञात हो कि हरदोई रोडवेज स्टेशन का एडीएम डा विपिन कुमार मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया तो कुछ स्थानों पर गन्दगी देख रोडवेज कर्मचारियों को कडी फटकार लगयीऔर स्टेशन सहित कैम्पस को साफ सुथरा रखने के खास निर्देश दिए । एडीएम ने रोडवेज स्टेशन पहुचकर बारीकी से औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण की खबर मिलते ही रोडवेज कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। जिस दौरान एडीएम श्री मिश्रा ने स्टेशन सहित कैम्पस का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को स्टेशन सहित कैम्पस को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रोडवेज क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।
एडीएम विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि हरदोई सिटी में कुछ स्थानों पर गन्दगी के ढेर लगें होने और साफ सफाई व्यवस्था ठीक से न चलने की शिकायतें मिली है जिसको लेकर ईओ जीलाल को कड़े निर्देश दिए गए है जहाँ कहीं अब गड़बड़ी पाई जाएगी कारवाही होगी । एडीएम ने कहा शहर के सभी 26 बार्ड में साफ सफाई की मॉनिटरिंग कराई जाएगी ।
Updated on:
24 Oct 2017 01:18 pm
Published on:
24 Oct 2017 08:04 am
बड़ी खबरें
View Allहरदोई
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
