27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल ने बहू अपर्णा के साथ मिलकर लिया सबसे बड़ा फैसला, अखिलेश खेमे में मचा हड़कंप

शिवपाल ने बहू अपर्णा के साथ मिलकर लिया सबसे बड़ा फैसला, अखिलेश खेमे में मचा हड़कंप  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 13 Nov 2018, 11:39 AM IST

akhilesh

शिवपाल ने बहू अपर्णा के साथ मिलकर लिया सबसे बड़ा फैसला, अखिलेश खेमे में मचा हड़कंप

हरदोई. समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भाई एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव हरदोई के संडीला में आयोजित उर्स में चादर चढ़ाने आये। उनके साथ मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी थी। संडीला के झाड़ी शाह बाबा उर्स में शामिल होने संडीला आये शिवपाल यादव ने सूबे की योगी सरकार को शहरों के नामकरण के मसले पर तीखा तंज कसा तो वही अपने साथ 43 दलों का साथ होने की बात कही।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सत्ता में रहे दलों ने जनता के भरोसे को तोड़ने का काम किया इसलिए जनता के हितों और विश्वास के लिए हमने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई। कहा कि हमारी पार्टी सत्ता में आई तो गांव घर के खेल कुश्ती, कबड्डी आदि खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। उर्स में आयोजित दंगल कुश्ती खेल का शुभारंभ करने के बाद अपर्णा यादव ने कहा कि दंगल के नियम होते हैं मगर राजनीतिक दंगल में कोई नियम नहीं होता। कहा कि चुनाव में हर किसी को अपना मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।