8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप की वीडियो दिखाकर बार-बार दरिंदगी, गर्भवती होने पर आरोपी ने दी खौफनाक सजा

UP Crime: यूपी के हरदोई जिले में एक युवक ने किशोरी से रेप कर वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर बार-बार रेप करता रहा। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। परिजनों ने पुलिस को किशोरी की आपबीती बताई तो पुलिस भी सन्न रह गई।

2 min read
Google source verification
rape_video_viral_in_hardoi.jpg

Rape in Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने रेप किया। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म करने का वीडियो बना लिया। इसके बाद पीड़िता को धमकी दी कि किसी को इसकी जानकारी दी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। लोकलाज के चलते किशोरी खामोश रह गई। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार किशोरी के साथ रेप किया। इससे पीड़िता गर्भवती हो गई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ रेप करने के दौरान अश्लील वीडियो बनाया था। उसको वायरल करने की धमकी देकर वो कई बार उसका रेप कर चुका है। जिसकी वजह से वह गर्भवती हो गई। इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो परिजनों ने आरोपी के घर पर इसकी शिकायत की। इससे नाराज आरोपी ने पीड़िता अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक 15 साल की नाबालिग के साथ गांव के ही युवक वारदात को अंजाम दिया है। दो महीने पहले उसने दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से कई बार रेप किया। इससे पीड़िता गर्भवती हो गई। इस दौरान भी आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करता रहा।

पीड़िता ने गर्भवती होने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी तो आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता के भाई ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।