
कार्यक्रम में नितिन अग्रवाल ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बंगाल सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो डंडे की भाषा समझते हैं।
ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर बंगाल में सीएम योगी जैसा नेतृत्व आ जाए तो ममता बनर्जी को आटे-दाल का भाव पता चल जाएगा। उन्होंने ममता बनर्जी को उत्तर प्रदेश आकर कानून व्यवस्था समझने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को देखना चाहिए कि सीएम योगी की सरकार आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था कितनी बेहतर हुई है।
उल्लेखनीय है कि मंत्री नितिन अग्रवाल का यह बयान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के संदर्भ में आया है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों में वक्फ संशोधित कानून को लेकर हिंसा की घटना घटी। कई इलाकों में हिंदुओं को टारगेट किया गया। उपद्रवियों ने लोगों के घर और दुकान लूट लिए और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिए। हिंसा में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
आलम यह है कि अब मुर्शिदाबाद समेत कई इलाकों से हिंसा पीड़ित लोग पलायन कर रहे हैं। कुछ लोग पड़ोसी राज्य झारखंड में अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे हैं, तो कुछ लोग बंगाल के ही अन्य शहरों में शरण ले रहे हैं। हिंसा के बाद संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि किसी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधि को रोका जा सके और फिर से ऐसी घटना न घटे।
सोर्स: IANS
Updated on:
20 Apr 2025, 7:41 PM IST
Published on:
20 Apr 2025, 7:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.