14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर ने बैठने को अपनी कुर्सी नहीं दी तो एसडीएम साहेब हुईं आगबबूला कहा, खिंचवा कर थाने में डलवा दूंगी

हरदोई (Hardoi) सदर एसडीएम मेडिकल कालेज पहुंची। इमरजेंसी में तैनात ईएमओ ने उन्हें अपनी कुर्सी ऑफर नहीं की। बस फिर क्या था, एसडीएम साहेब का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।    

2 min read
Google source verification
डॉक्टर ने बैठने को अपनी कुर्सी नहीं दी तो एसडीएम साहेब हुईं आगबबूला कहा, खिंचवा कर थाने में डलवा दूंगी

डॉक्टर ने बैठने को अपनी कुर्सी नहीं दी तो एसडीएम साहेब हुईं आगबबूला कहा, खिंचवा कर थाने में डलवा दूंगी

हरदोई में एक युवती के जहर खाने के बाद उसका बयान दर्ज करने हरदोई सदर एसडीएम मेडिकल कालेज पहुंची। इमरजेंसी में तैनात ईएमओ ने उन्हें अपनी कुर्सी ऑफर नहीं की। बस फिर क्या था, एसडीएम साहेब का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गुस्से में तमतमाती हुई एसडीएम साहेब ने मेडिकल कालेज से ही सीएमओ फोन लगा दिया। और सीएमओ से कहाकि, सीएमओ साहब, इन डॉक्टरों को मैनर सिखा दीजिए, वरना खिंचवा कर थाने में डलवा दूंगी। अब इस मामले की किसी ने वीडियो बना ली। और उसे सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल हो गया है। एसडीएम साहेब ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ने का प्रयास किया। उधर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने एसडीएम को शिष्टाचार में रहने को कहा।

वायरल वीडियो के बाद मामले शांत करने का प्रयास

हरदोई जिले में एक डॉक्टर ने अपनी कुर्सी ऑफर नहीं की तो सदर एसडीएम स्वाति शुक्ला आगबबूला हो गईं। सीएमओ को फोन कर कहा कि, डॉक्टर को शिष्टाचार सिखा दीजिए। साथ ही इस मामले की लिखित रूप से डीएम को रिपोर्ट भेजने की भी बात कही। महिला अफसर ने सीएमओ को फोन कहती नजर आईं कि, यह डॉक्टर किस पोस्ट पर है, इनसे तो मैं बात ही नहीं करूंगी और अगर अगली बार ऐसे बात हुई तो खिंचवाकर थाने में बैठवा दूंगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दोनों तरफ से मामले को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े - वाराणसी जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस के पहिए जाम, सारे प्रयास फेल ट्रेन टस से मस नहीं हुई, रेलवे अफसर मायूस

एसडीएम साहेब की सफाई

एसडीएम स्वाति शुक्ला ने अपनी सफाई में कहाकि, बच्ची के जहर खाने की सूचना पर मैं तुरंत अस्पताल पहुंची। पीड़िता की हालत गंभीर थी। मैं चाहती थी कि बच्ची को मेडिकल अटेंशन अच्छे से मिले। जीवित नहीं रह पाने की संभावना पर उसका मृत्यु पूर्व बयान लेना था। जब वहां पहुंची तो ट्रीटमेंट वगैरह चल रहा था। डॉक्टर को एकदम अलर्ट कर दिया कि बहुत अच्छे से ट्रीटमेंट हो, उसकी जान बच सके। लापरवाही न बरती जाए, इसके लिए कहा गया था।

यह भी पढ़े - घुटनों के बल भगवान को शीश नवाता शिव भक्त बकरा, लोग हैरान

डॉक्टर ने कोई गलती नहीं की - प्रिंसिपल

हरदोई मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वाणी गुप्ता ने कहा कि, मेरे संज्ञान में यह मामला आया है। एक मामले में सीओ और एसडीएम बयान लेने आई थीं। उपस्थित डॉक्टर राउंड लेकर आए और अपनी चेयर पर बैठ गए थे। डॉ. गुप्ता ने कहाकि, कोई भी अगर किसी भी ऑफिसर या कर्मचारी के चेंबर में जाता है तो उसे अपनी कुर्सी पर नहीं बैठ सकते हैं। कोई दूसरी कुर्सी ऑफर किया जाता है। आप उसकी चेयर पर नहीं बैठ सकते। डॉक्टर ने कोई गलती नहीं की है। सभी ऑफिसर को एक दूसरे का आदर करनी चाहिए। उम्मीद हैं कि, इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।