19 जुलाई 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

… जब प्रेमी से मिलने पहुंची पत्नी, पीछे-पीछे पहुंचा पति, देखकर हुआ आग बबूला…नाक काट बनाया शूर्पणखा

हरदोई में एक महिला अपने प्रेमी से मिलने पहुंची। पीछे-पीछे पति भी पहुंच गया। महिला को प्रेमी के साथ देखकर पति आग बबूला हो गया। पति ने गुस्से में आकर पत्नी की नाक काट ली

AI Generated Image

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला अपने प्रेमी से मिलने पहुंची। महिला को जाते देख पति भी उसके पीछे-पीछे हो लिया। महिला प्रेमी के घर घुसी, कुछ देर बाद पति घर में घुस गया। महिला को प्रेमी के साथ पति गुस्से से आग बबूला हो गया। महिला ने पहले तो पति को समझाने की कोशिश की। लेकिन पति का गुस्सा शांत न हुआ। उसने पत्नी की नाक ही चबा डाली।

नाक कटने से महिला गंभीर घायल हो गई। प्रेमी ने फौरन कटी नाक को डिब्बी में रखा और महिला को लेकर थाने आ गया। महिला ने पुलिस से अपने पति की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ महिला को इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

यह मामला हरदोई जिले के थाना हरियावां के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव से सामने आया है। यहां रहने वाले रामखेलावन की शादी पूजा देवी के साथ 10 साल पहले हुई थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। मगर पूजा देवी का चक्कर गांव के ही सुशील कुमार से चल रहा था। बताया जा रहा है कि पूजा देवी और सुशील पिछले 10 महीने से रिश्ते में थे। इस बात की जानकारी पति रामखेलावन को भी थी। उसने पत्नी को समझाने की बहुत कोशिश की। मगर उसने सुशील से संबंध खत्म नहीं किया।

वापस आने से मना करने पर काटी नाक

बताया जा रहा है कि पूजा सुबह के समय प्रेमी के घर उससे मिलने पहुंच गई। ये बात उसके पति को पता चल गई। पति अपनी पत्नी को वापस लेने सुशील के घर पहुंच गया। यहां उसने पत्नी को समझाने की काफी कोशिश की। मगर पत्नी ने वापस घर जाने से साफ मना कर दिया।

ये सुनकर पति को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी की नाक अपने दांतों से काट ली। महिला को फौरन सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति उसे जान से मारने की धमकी देता है। इसी से नाराज होकर वह अपने प्रेमी के पास चली गई थी।

हरदोई सदर सीओ अजीत चौहान ने बताया, पति ने पत्नी के साथ मारपीट की है। नाक पर भी जख्म है। केस दर्ज करके महिला को इलाज के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया गया है।