
घर पर अकेली थी महिला, चुपके से घुसे 3 दरिंदे और बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
Hardoi News: यूपी के हरदोई से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां एक महिला के साथ चार लोगों ने बन्दुक की नोक पर गैंगरेप किया। रेप करने के बाद उसके अश्लील वीडियो बनाए और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो के आधार पर महिला के साथ लम्बे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा। और अंत में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने ख़ुदकुशी करने की कोशिश की।
दरअसल, पूरा मामला यूपी के हरदोई जिले का है। पीड़िता के बयानों के अनुसार, पांच महीने पहले एक दिन वो अपने घर पर अकेली थी तब मौक़ा पा कर उसके पड़ोस में ही रहने वाले हरिराम, राजवीर और प्रमोद अपने एक साथी के साथ उसके घर में घुस गया। चारों ने महिला के साथ बन्दुक की नोक पर गैंगरेप किया और फिर उसके अश्लील वीडियो बनाए। इसके बाद लगातार वे महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करते रहे। और अचानक एक दिन उस वीडियो को उन दरिंदो ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद बदनामी से दुखी होकर पीड़िता ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। लेकिन, समय रहते उनके पड़ोसियों ने महिला की जान बचा ली और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही, मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई।
चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि उक्त मामला थाना शाहाबाद के एक कस्बे का है। महिला की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों हरिराम, राजवीर, प्रमोद और अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
07 Nov 2023 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदोई
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
