8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धूमधाम से निकाली गई शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा, 303 फुट का तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

  2011 में शुरू हुई थी शिव संकीर्तन यात्रा।

less than 1 minute read
Google source verification
tiranga

tiranga

हाथरस। महाशिवरात्रि के पर्व पर जिले का सिकंदराराऊ कस्बा बम बम भोले के नारों से गूंज उठा। कस्बे में पिछले वर्षों की तरह ही इस बार भी शिव भक्तों द्वारा शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में शामिल भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ इसमें भाग लिया। यात्रा की तैयारी को लेकर काफी दिन से ही आयोजक लगे हुए थे। यह यात्रा कस्बे के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। इस दौरान भक्तों ने हाथों में I Support CAA व I Support NRC की तख्ती भी हाथ में लिए हुए थे। यात्रा के दौरान 303 फुट का तिरंगा देश के वीर शहीदों को समर्पित किया गया जोकि मुख्य आकर्षण रहा। भक्तों ने बताया कि ये यात्रा 2011 में शुरू हुई थी। इसे शिव बाबा की बारात के रूप में निकाला जाता था। शुरुआत में 400 से 500 लोग इसमें शामिल हुए थे। आज इसमें तमाम शिवभक्त शामिल हो चुके हैं और ये बेहद भव्य हो गया है।