उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को एक भयानक हादसा घटित हो गया, जहां सिकन्दराराऊ क्षेत्र के रतिभानपुर गांव में एक सत्संग में भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज एटा जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीमें तत्परता से काम कर रही हैं। इस क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात की गई है।