9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस में फिर दुष्कर्म, दो नाबालिग लड़कों ने 4 साल की मासूम को बनाया अपना शिकार!

Highlights: -गांव के ही दो नाबालिगों पर दुष्कर्म का आरोप -पुलिस ने दोनों लड़कों को हिरास में लिया -पीड़िता के पिता ने गुरुवार को दी थी घटना की सूचना

less than 1 minute read
Google source verification
mcms.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

हाथरस। दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब हाथरस में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसके बाद लोग कानून व्यवस्था को लेकर तमाम तरह के सवाल उठा रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कर जांच में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को जनपद के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने गांव के ही दो नाबालिग लड़कों पर उनकी चार साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

अधिकारियों के मुताबिक बच्ची के साथ कथित रेप करने वाले दोनों आरोपियों की उम्र9 और 12 साल है। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले हाथरस में ही 19 वर्षीय दलित युवती के साथ गैंगरेप के बाद मौत की घटना के बाद से देशभर के लोगों में उबाल है। जगह-जगह जमकर विरोध प्रदर्शन हुए। वहीं इस मामले की सीबीआई जांच चल रही है। मामले में विपक्षी पार्टियों ने लगातार योगी सरकार पर निशाना भी साधा।