2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharat Bandh Live: कहीं जुलूस निकाला, कहीं पीएम मोदी का पुतला फूंका, कहीं गूंज उठा इलाका सरकार विरोधी नारों से

Bharat Bandh Live updates में जानिए कैसा रहा हाथरस शहर का हाल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

suchita mishra

•

Updated: 6 Sep 2018, 4:29 PM IST

bharat bandh

bharat bandh

हाथरस। एससी/एसटी एक्ट को लेकर सवर्ण समाज द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है। हाथरस में इस का मिलाजुला असर देखने को मिला। कहीं-कहीं पूरा बाजार बंद रहा तो कहीं कुछ दुकानें खुली रहीं। सुरक्षा की दृष्टि से SP जयप्रकाश के निर्देशन में जिले में सभी थानों की फोर्स जगह-जगह लगी हुई है। जिलाधिकारी व एसपी ने खुद क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Must Read - समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद चाचा शिवपाल के नाम अखिलेश के समर्थक ने लिखा खुला खत, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

हाथों में काली पट्टी बांधकर निकाला जुलूस
सवर्ण समाज के लोगों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर शहर में जुलूस निकाला। जुलूस के माध्यम से समाज समाज के लोगों ने दुकानदारों से अपनी दुकानें बंद करने का अनुरोध किया । जुलूस के दौरान सीओ सिटी सुमन कनोजिया और सदर कोतवाली प्रभारी भी मौजूद रहे ।

बाजार बंद कर किया प्रदर्शन
शहर के कमला बाजार में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। सरकार पर कई आरोप लगाए।

बाइक रैली निकाल कर किया प्रदर्शन
लोगों ने बाइक रैली निकालकर हाथों में तिरंगा लेकर शहर में प्रदर्शन किया। कई इलाकों से होते हुए तालाब चौराहे पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश प्रकट किया।

स्कूल के टीचर गए सामूहिक अवकाश पर
हाथरस जिले के कई स्कूलों में सवर्ण समाज के टीचरों ने भारत बंद का समर्थन करते हुए एक साथ सामूहिक अवकाश लेकर अपना विरोध दर्ज किया। हाथरस के चक्की बाजार में रेडीमेड कपड़ा व्यावसाइयों ने अपने संस्था के बैनर तले भारत बंद का समर्थन किया व अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
हाथरस के घंटाघर के पास सवर्ण समाज के कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश