16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने सपा को कुछ इस तरह लपेटा, देखें वीडियो

-पहले 100 नंबर डायल करो तो Police आती थी और 100 दे दो तो चली जाती थी -श्री दाऊजी महाराज के 108 वें मेला महोत्सव में हुए Laughter Show में आए थे हास्य कलाकार

less than 1 minute read
Google source verification

हाथरस

image

Amit Sharma

Sep 12, 2019

Raju Srivastava

Raju Srivastava

हाथरस। के प्रसिद्ध मेला श्री दाऊजी महाराज के 108 वें मेला महोत्सव में आयोजित लाफ्टर शो में अपनी प्रस्तुति देने पंहुचे हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा- जब यहां पहले सपा की सरकार थी, तब मैंने महसूस किया था पुलिस के बारे में 100 नंबर डायल करो तो पुलिस आती थी और 100 दे दो तो चली जाती थी। अब ऐसा नही हैं। अब कानून व्यवस्था बेहतर है।

इसे हास्य समझा जाए
आपको बता दें कि हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव हाथरस शहर के किला खाई स्थित प्राचीन श्री दाऊजी महाराज के मंदिर पर आयोजित होने वाले मेला श्री दाऊजी महारज के 108 वे मेला महोत्स्व में लॉफ्टर शो कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के किये हाथरस पंहुचे हुये थे। राजू श्रीवास्तव ने शहर के अलीगढ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में पत्रकारों से वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार पर को आड़े हाथ लिया। राजू श्रीवास्तव के इस सवाल पर जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि सपा पर किये गए हमले को राजनीति माना जाये या हास्य तो उन्होंने यह कहकर बात को टाल दिया की अभी तो इसको हास्य ही समझा जाए।

इन्होंने किया शुभारंभ

लाफ्टर शो के संयोजक व भाजयुमो जिलाध्यक्ष चौधरी चन्द्रवीर सिंह, सहसंयोजक जेपी पहलवान, शरद माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अतुल गर्ग, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी संयुक्त रूप से किया। दीप प्रज्जवलन सादाबाद नगर पंचायत चेयरमैन रविकान्त अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक धर्मेन्द्र, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद राजवीर सिंह दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राना, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के अलावा विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, एफसीआई सदस्य डॉ. अविन शर्मा, पूर्व प्रत्याशी प्रीति चौधरी, युवा समाजसेवी सुमित वाष्र्णेय थे।