
विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा नेता भाजपा में शामिल
हाथरस। इगलास विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेता एव नगर पालिका हाथरस वार्ड 7 के सभासद निशांत उपाध्याय भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी ने माला पहनाकर एवं मिष्ठान्न खिलाकर उनका भाजपा में स्वागत किया। सभासद दल के नेता प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका के सभासदों ने बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी का फूलमाला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया।
यह भी पढ़ें- ग्राम प्रधान ने युवक को जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया, डंडों से पीटा, देखें वीडियो
कांग्रेस ने 70 साल देश को गुमराह किया
भाजपा में शामिल होने के बाद सभासद निशांत उपध्याय ने कहा कि तन मन धन से पार्टी के लिए कार्य करूँगा। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सर्वसमाज की बात करती है। देश के हित की बात करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल देश को गुमराह किया। केंद्र की मोदी सरकार ने देश को जोड़ने का काम किया। जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म करने के ऐतिहासिक फैसले पर कांग्रेस का नजरिया देश विरोधी रहा है। कांग्रेस में अब नेतृत्व की कमी हो गई है। प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने को दृढ़ संकल्पित है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सभासद प्रदीप शर्मा, सभासद प्रमोद शर्मा, सभासद नारायण लाल, सभासद श्रीभगवान वर्मा, सभासद राजेन्द्र गोयल, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र, सभासद प्रतिनिधि आशीष सेंगर आदि मौजूद थे।
Published on:
31 Aug 2019 03:04 pm

बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
