अगस्त में हुआ था हवन पूजन
मेडिकल कॉलेज में अगस्त की शुरूआत में हवन पूजन के साथ कक्षाएं शुरू की गई थीं। अभी तक एक महीने का फाउंडेशन कोर्स कराया जा रहा है। इसमें सुबह जहां योग की कक्षाएं संचालित होती हैं तो उसके बाद मेडिकल संबंधी चीजों को फाउंडेशन कोर्स में बताया जा रहा है। सबसे बड़ी समस्या मेडिकल छात्रों को उस समय आती है जब जिस बिल्डिंग में वे पढ़ने के लिए सुबह प्रवेश करते हैं उसके मैन गेट से लेकर चारों ओर परिसर में, कक्षों के आसपास मजदूर काम करते दिखाई देते हैं। शोरगुल के बीच उनको कक्षों में पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।