25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में प्रतिबंधित पशु को चुराने के बाद कट्टी घर में काटा, तनावपूर्ण हालत के बाद पुलिस तैनात

यूपी में एक बार फिर बुलंदशहर कांड दोहराने की साजिश, पुरदिल नगर में दिया पशुचोरों ने अंजाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 3 Feb 2019, 12:10 PM IST

cow slaughter

cow slaughter

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के पुरदिलनगर में बड़ी साजिश की घटना को अंजाम दिया गया। पशुचोर प्रतिबंधित पशु को चुराकर ले गए और उसे कट्टीघर में ले जाकर काट दिया। इसीबीच जब खोजबीन हुई तो आरोपी छुरा, कुल्हाड़ी और अन्य सामान छोड़कर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पशु का पोस्टमार्टम कराने के लिए उसे अस्पताल में भेजा। इस खबर के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित हिन्दूवादी लोग कोतवाली आ गए। गाय मालिक ने तीन नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए कस्बे में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

घटना के बाद गरमाया माहौल
पुरदिलनगर के मोहल्ला पथवारी गेट निवासी भुवनेश शर्मा पुत्र शेषचंद्र शर्मा रहते हैं। परिवार अपनी गाय को टीन शेड में बांधता था। लेकिन, पशु चोर उसे चुराकर ले गए। अन्य लोगों के साथ गाय की तलाश शुरू कर दी। जलेसर रोड के कट्टीघर के पास पहुंचने पर उन्होंने देखा कि गाय को छह लोग कुल्हाड़ी से काट रहे हैं। टार्च की रोशनी में तीन लोगों को पहचान कर आवाज दी गई तो वे भाग खड़े हुए। पास जाकर देखा तो गाय मर चुकी थी। घटनास्थल पर कुल्हाड़ी और छुरे पड़े मिले। इस खबर के बाद आसपास के थानों की पुलिस और पीएसी भी मौके पर पहुंच गई। भुवनेश ने कस्बावासी बंटी पुत्र इब्ने हसन, बंटी पुत्र बब्बू मामू, चाहत पुत्र सूखे एवं तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने दिया आश्वासन
एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कोतवाली आकर हालात का जायजा लिया। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग