
Hathras Accident
Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक नवनिर्माधीन मकान की छत गिरने से 4 लोग दब गये हैं। सभी को मलबे से बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दरअसल, हाथरस जिले के गांव समदपुर निवासी जितेंद्र सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान पर मजदूरों ने गार्डर लगाकर पत्थर लगा दिए गए थे। शनिवार यानी 22 अप्रैल को मजदूर छत पर मिट्टी डालने के साथ ही ईंट लगाने का काम शुरू कर दिए थे । तभी अचानक छत के पत्थर तथा गार्डर भरभराकर नीचे गर गए। छत पर मौजूद सभी लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद चीख- पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें: UP Board Result 2023: इस डेट को आ सकते हैं 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, आया बड़ा अपडेट
आपको बता दें कि अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा कर जानकारियां जुटाई हैं। सदाबाद एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि मकान की बीम अचानक टूट गई और छत भरभराकर नीचे गर गई। उन्होने आगे बताया कि घायलों की पहचान लक्ष्मी, श्रीनिवास( मासूम),रूप सिंह( मजदूर) और राहुल के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: अतीक और शाइस्ता की एक साथ पहली बार तस्वीर आई सामने, गोद में बैठा लड़का कौन?
Updated on:
23 Apr 2023 03:30 pm
Published on:
23 Apr 2023 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
