
Hathras Stampede: यूपी के हाथरस में मंगलवार को भोले बाबा उर्फ सुरजपाल के सत्संग में भगदड़ मचने से 121 लोगों की जान चली गई। हाथरस की इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हाथरस में सत्संग कराने वाला बाबा अपने भक्तों को देखने तक नहीं आ रहा है। वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। अब इन सबके बीच बाबा के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है। दलित जाति से आने वाले इस बाबा के अनुयायी सिर्फ हिन्दू ही नहीं बल्कि मुस्लिम भी हैं। आईपीएस से लेकर बड़े-बड़े नेता तक इनके दरबार में हाजिरी लगाते हैं। बाबा के सत्संग में सपा के प्रमुख अखिलेश यादव भी माथा टेक चुके हैं।
इस हादसे से पहले भी बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मई, 2022 में जब देश में कोरोना फैल रहा था, उस समय फर्रुखाबाद में भोले बाबा ने सत्संग का आयोजन किया था। जिला प्रशासन ने सत्संग में केवल 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी थी। लेकिन वहां 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो गए थे जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उस समय भी जिला प्रशासन ने आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
बाबा के सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं। इनके फेसबुक पेज पर बहुत एक्टिव नहीं होने के बावजूद भी काफी अच्छे फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर भी बाबा का एक चैनल है जिस पर 31 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
Updated on:
03 Jul 2024 03:23 pm
Published on:
03 Jul 2024 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
