
भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने सत्संग के दौरान कुछ अनजान लोगों पर भीड़ के उपर जहरीला स्प्रे छिड़कने का आरोप लगाया है। वकील एपी सिंह ने स्प्रे कैन से निकली जहरीली गैस को मौतों की वजह ठहराया है।
आपको बता दें कि 2 जुलाई को हाथरस में नारायण साकार हरी उर्फ भोले बाबा सत्संग मची भगदड़ के बाद 120 के ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। अब इस मामले में भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने हादसे के पीछे बड़ी साजिश का दावा किया है। वकील एपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2 जुलाई को हाथरस में हृदय विदारक घटना हुई वो महज घटना नहीं है। इसमें एक सोची समझी साजिश थी। एपी सिंह ने दावा किया कि यह साजिश भोले बाबा को बदनाम करने के लिए थी। यह साजिश और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए रची गई थी।
वकील एपी सिंह ने दावा किया कि सत्संग की जगह पर एक स्कॉर्पियो दिखाई दी थी। स्कॉर्पियों से 15-16 लोग उतरे और पंडाल में मौजूद लोगों पर जहरीला/नशीला स्प्रे छोड़ भाग गए। लोगों ने गमछे से मुंह छिपाकर स्प्रे किया और मौके से फरार हो गए। स्प्रे के कारण लोग गिरते चले गए। स्प्रे करने के बाद सभी लोग रोड पर खड़ी स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गए। एक स्प्रे की बोतल गिर भी गई जिसे वो उसे उठाकर भागे। एपी सिंह ने दावा किया है कि जिस स्प्रे का छिड़काव किया गया था उससे बेहोशी आती है।
एपी सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में SIT जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पहचान छुपाकर लोग उन्हें जानकारी दे रहे हैं। बेहोश होकर जो महिलाएं बच गई हैं अब वो बता रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास सबूत हैं और हम इसे देंगे।
Updated on:
07 Jul 2024 08:23 pm
Published on:
07 Jul 2024 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
