3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिन्ना की तस्वीर को लेकर भड़का जनाक्रोश, हाथरस में पुतला किया गया दहन

एएमयू में जिन्ना का फोटो लगाने के विरोध में किया पुतला दहन और नारेबाजी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 8 May 2018, 7:38 PM IST

Hindu jagran manch

Hindu jagran manch

हाथरस। हिंदू जागरण मंच सासनी इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सासनी-विजयगढ मार्ग स्थित श्री राधेश्याम स्वर्णकार शिशु मंदिर परिसर में एएमयू में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री मोहम्मद जिन्ना के फोटो लगाए जाने के विरोध में एक आवश्यक बैठक बुलाई, जिसमें जिन्ना के फोटो को लगाना देश द्रोही कृत्य बताया गया। बैठक के बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए जिन्ना का पुतला दहन किया।

ये भी पढ़ें - किसानों पर पड़ रही 18 प्रतिशत जीएसटी की मार, अन्नदाता बोले बस करो सरकार

पहले बैठक फिर गुस्सा
बैठक में हिन्दू जागरण मंच पदाधिकारियों ने कहा कि एएमयू में मोहम्मद जिन्ना का फोटो लगाना एक देशद्रोही कार्रवाई को अंजाम देना है। जो इसके समर्थन में आए वह भी देशद्रोही है। सरकार को ऐसे लोगों पर देशद्रोही का मुकदमा दर्ज कर देना चाहिए, जो जिन्ना का फोटो हिंदुस्तान की जानीमानी यूनिवर्सिटी में लगाने का दुस्साहस करता है। अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि हिंदू जागरण मंच देशद्रोही जिन्ना की तस्वीर का खुलकर विरोध करता है तथा जो समर्थन में आए उस पर देशद्रोही होने का मुकदमा दर्ज करने की मांग करता है। पदाधिकारियों ने बैठक के बाद जिन्ना के विरोध में नारेबाजी करते हुए जलूस निकालते हुए कोतवाली चैराहा पहुंचे, जहां पदाधिकारियों ने मोहम्मद जिन्ना का पुतला दहन किया।

ये भी पढ़ें - भारत की खोज है रिनुएबिल एनर्जी, अपने सिटी को स्मार्ट बनाना है तो उसे सक्षम बनाएं


ये रहे मौजूद
इस दौरान मनोज उपाध्याय, ललित पंडित, कुलदीप गुप्ता, मुकुल पंडित, भूपेन्द्र, रमन पंडित, देवेन्द्र ठाकुर, अवधेश श्रोती, सुनील शर्मा, अमन सोलंकी, श्री प्रसाद माहौर, घनश्याम, दशरथ, संजीव, भूपेन्द्र तिवारी, राहुल, बबलू, मोनू, प्रदीप, रघ्ज्ञुवीर, विजेन्द्र सिंह, सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें -अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में काम कर रहे श्रमिक की मौत

ये भी पढ़ें - संघर्ष के बाद भी हमेशा आगे बढ़ते रहे अम्बेडकर, पढ़िये ये खबर

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश