8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस

भ्रष्टाचार की खुली पोल तो नगर पालिका चेयरमैन ने दिया हैरान करने वाला बयान, देखें वीडियो

नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा के अनुसार उन्हें वित्तीय अनियमतताओं में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

Google source verification

हाथरस

image

Amit Sharma

Jul 04, 2018

हाथरस। मानसून की पहली बरसात में नगर पालिका परिषद हाथरस के लोकनिर्माण विभाग के अंदर चल रही अनियमितताओं की कलई खुल गई है। यहां पहली मानसून में ही नवनिर्मित नाले के टूट जाने से तमाम सवाल खड़े हो गए हैं। यहां तक कि इस नाले के टूटने के बाद जल्दबाजी में निर्माण विभाग के जेई ने दो जुलाई को अपनी गर्दन बचाने के लिए सम्बंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया, लेकिन मामला खुलने के बाद इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष ने ऐसा बयान जारी किया है, जिसके कारण तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। यहां नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा के अनुसार उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, साथ वित्तीय अनियमतताओं में भी फ़साने की कोशिश की जा रही है।

14वें वित्त से हुआ नाले का निर्माण

14वें वित्त आयोग की धनराशि से ढकपुरा रोड पर नाले का निर्माण कार्य कराया गया लेकिन यह निर्माण कार्य पहली बरशात को भी नहीं संभाल सका और टूट गया। इस निर्माण को कराये जाने के लिए विष्णु कुमार दीक्षित को ठेका दिया गया था, नाला निर्माण के दौरान कोई भी निरीक्षण नहीं किया गया। नाला टूटने के बाद तुरंत अवर अभियंता रईस अहमद ने ठेकेदार को नोटिस देकर अपना कॉलम पूरा कर लिया।


इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य के जरिये जेई से स्प्ष्टीकरण मांग लिया है और जेई रईस अहमद को निर्माण कार्यों से अलग रहने के निर्देश जारी कर दिए, फ़िलहाल यह निर्माण का कार्य अवर अभियंता डम्बर सिंह देखेंगे। नर पालिका अध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार और जेई के खिलाफ विभागात्मक करवाई के लिए शासन को लिख दिया है।