18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अधिकारी ने महिला को घोषित किया वेश्या, लेटर वायरल होने के बाद छोड़ना पड़ा घर

उत्तर प्रदेश में एक महिला ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने एक अधिकारी पर वेश्या घोषित कर देने का आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

हाथरस

image

Gopal Shukla

Dec 16, 2022

dm_1.jpg

मामला हाथरस जिले में कोतवाली सिकंदराराऊ इलाके का है। यहां की निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत पुरदिलनगर की ईओ रमा दुबे ने पत्र जारी करके उसे वेश्या घोषित कर दिया। इसके चलते महिला को अपना घर छोड़ना पड़ गया।

ईओ रमा दुबे का जारी किया लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद परिवार सहित महिला अपना घर छोड़ गोरखपुर चली गई। इसे लेकर मिला ने डीएम से मुलाकात की। शिकायत की जांच कराई गई तो आरोप सही पाया गया।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिली थी शिकायत
ईओ रमा दुबे ने लेटर में कहा था कि उन्हें महिला के देह व्यापार की शिकायत मिली थी। इसकी शिकायत पहले भी मिली थी। शिकायत के बाद महिला काम बंद कर देती है। इसके बाद मामला ठंडा पड़ने पर वह फिर से काम शुरू कर देती है। रमा दुबे के मुताबिक, महिला के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत मिली थी। इसके बाद स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर रिपोर्ट लगाई गई थी।