हाथरस

जानिए कौन हैं सारिका सिंह बघेल जिन्होंने थाम लिया भाजपा का दामन

पूर्व सांसद सारिका सिंह बघेल हुईं भाजपा में शामिल। जानिए उनके बारे में।

less than 1 minute read
Mar 07, 2019
sarika sigh baghel

हाथरस। पूर्व सांसद सारिका सिंह बघेल ने भी अब भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जानिए सारिका सिंह बघेल के बारे में।

सारिका बघेल का नाता इटावा जिले के लखुना विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रह चुके दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले घासीराम के परिवार से है। सारिका इनकी धेवती है व फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के रहने वाले महेन्द्र सिंह की बेटी है। एमए अंग्रेजी तक शिक्षित सारिका का करीब दस साल पहले बघेल समाज के नेता गेंदालाल आर्य शिक्षक के पुत्र देवेन्द्र सिंह के साथ उनका विवाह हुआ। नाना के घर से विरासत में मिली सियासत को सारिका बघेल ने वर्ष 2009 में रालोद-भाजपा गठबंधन से रालोद के टिकट पर हाथरस से चुनाव जीती थीं। उन्होंने बसपा प्रत्याशी को हराया था। जब वह सांसद थीं, तब उन्होंने रालोद छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था। सपा ने उन्हें आगरा सुरक्षित सीट से उम्मीदवार भी बना दिया था, लेकिन बाद में सपा ने उनका टिकट काट दिया था।

Updated on:
07 Mar 2019 01:52 pm
Published on:
07 Mar 2019 01:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर