9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीगढ़ घटना बहुत शर्मनाक, आरोपियों को दी जाएगी कड़ी-कड़ी से सजा : सुरेश पासी

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश पासी सोमवार को हाथरस पहुंचे। यहां उनका भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।

less than 1 minute read
Google source verification

हाथरस

image

arun rawat

Jun 11, 2019

suresh pasi

suresh pasi

हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश पासी आज हाथरस पहुंचे। यहां उनका भाजपाइयों ने स्वागत किया। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश पासी सोमवार को हाथरस पहुंचे। यहां उनका भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिशा निर्देश दिए है। किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे पासी का हाथरस में रुकने का बहुत ही छोटा सा कार्यक्रम था। इस दौरान भाजपा सदर विधायक हरिशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक बीरेंद्र सिंह राणा, जिला अध्य्क्ष गौरव आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने उन्हें प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में हुई घटना पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश पासी ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। पुलिस अपना कार्य कर रही है, इसमें लिप्त सभी आरोपियों को कड़ी-कड़ी से सजा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिशा निर्देश भी दिए जा रहे है। समीक्षा बैठक में अपर जिला अधिकारी डॉ. अशोक कुमार शुक्ला, एसडीएम सदर नितीश कुमार तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।