
उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने शादी के चार महीने बाद ही मौत को गले लगा लिया। महिला के पति का रंग सांवला था, जिसकी वजह से लोग उसे भी ताना देते थे। महिला इस बात से इतनी परेशान हो गई थी कि उसने मौत को गले लगाना ज्यादा सही समझा। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस और मायके वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूछताछ और छानबीन करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक महिला सिमरन अपनी शादी से खुश नहीं थी। उसके पति का रंग काला था जिसकी वजह से वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। लेकिन परिजन नहीं चाहते थे कि वह अपने पति से ये रिश्ता तोड़े। महिला अपने पति के साथ अकेले घर पर रहती थी। पति अपने काम के लिए घर से बाहर गया हुआ था तब पत्नी ने फांसी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मोहल्ले के लोगों ने जब घर के कमरे में सिमरन को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो इस बात की जानकारी उसके पति को दी। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना इलाका पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। UP पुलिस का कहना है कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। वे लोग अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।
Updated on:
23 Oct 2024 11:54 am
Published on:
23 Oct 2024 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
