10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिट्टी की ढाय खिसकने से एक की मौत, 3 घायल

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी धारू में मिट्टी के अवैध खनन के दौरान मिट्टी की ढाय खिसकने से 6 लोग दब गए

2 min read
Google source verification
Soil

Soil

हाथरस । जिले में मिट्टी का अवैध खनन पुरजोर पर है, जिसके जिले के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी धारू में मिट्टी के अवैध खनन के दौरान मिट्टी की ढाय खिसकने से 6 लोग दब गए, जिसमें से ट्रेक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें तीन गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालात को गंभीर देखते हुए उपचार के अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - खनन माफिया को नहीं दी धमकी, दी तो साबित करके दिखायें - विधायक संजय गंगवार

यहां का मामला
जिले में खुलेआम दिन हो या रात जेसीबी मशीनों द्वारा अवैध खनन और रोड पर मिट्टी ले जाते हुए ट्रैक्टर आपको खुलेआम दिखाई दे जाएंगे, मगर प्रशासन जानबूझकर अनजान बनने की कोशिश कर रहा है, जिसके कारण आज यह हादसा हुआ है, यहां हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी दारू में देखने को मिला। यहां एक पोखर पर अवैध खनन मिट्टी खोदते समय मिट्टी की ढाय खिसक गई, इसमें 6 मजदूर दब गए। ढाय खिसकते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और मिट्टी में दबे सभी मजदूरों को निकालने के लिए जुट गए। काफी मशक्त के बाद दबे हुए मजदूरों को मिट्टी में से बाहर निकाला जा सका।

ये भी पढ़ें - मीट व्यापारी की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, सिपाही फ़रार


हो गई मौत
इस दौरान मिट्टी की ढाय में दबे गांव बेर निवासी मनोज कुमार की मौत हो गई। अन्य सभी घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालात को गंभीर देखते हुए उपचार के अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जैसे ही प्रशासन को इस बात की जानकारी हुई तो वह मौके पर आ गए। तहसीलदार कमलेश गोयल का कहना है कि यह लोग मिट्टी खोद रहे थे, तभी हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।