5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोजाना गुड़ की चाय पिएं स्वस्थ रहे, जानिए 18 गुणकारी फायदे

गुड़ कितना गुणकारी है. रोजाना गुड़ की चाय पिएं स्वस्थ रहे। क्या आपको पता है कि गुड़ का सेवन सर्दी के मौसम में कितना गुणकारी होता है। घर में किसी को भी खांसी जुकाम हो जाता है तो डेली 3 दिन तक अजवायन, तुलसी के पत्ते और गुड़ का काढ़ा बनाकर पीए यह स्वादिष्ट भी होता है और बहुत फायदा भी करता है।

2 min read
Google source verification
 benefits of gud

benefits of gud

गुड़ कितना गुणकारी है. रोजाना गुड़ की चाय पिएं स्वस्थ रहे। क्या आपको पता है कि गुड़ का सेवन सर्दी के मौसम में कितना गुणकारी होता है। घर में किसी को भी खांसी जुकाम हो जाता है तो डेली 3 दिन तक अजवायन, तुलसी के पत्ते और गुड़ का काढ़ा बनाकर पीए यह स्वादिष्ट भी होता है और बहुत फायदा भी करता है।

आइए जानते हैं गुड़ के फायदे...

1- गुड़ खाने से नहीं होती गैस की दिक्कत
2- खाना खाने के बाद अक्सर मीठा खाने का मन करता हैं। इसके लिए सबसे बेहतर है कि आप गुड़ खाएं। गुड़ का सेवन करने से आप HEALTY रह सकते हैं
3 - पाचन क्रिया को सही रखता है गुड़ ।
4 - गुड़ शरीर का रक्त साफ करता है और मेटाबॉल्जिम ठीक करता है। रोज एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन पेट को ठंडक देता है। इससे गैस की दिक्कत नहीं होती। जिन लोगों को गैस की परेशानी है, वो रोज़ लंच या डिनर के बाद थोड़ा गुड़ ज़रुर खाएं।
5 - गुड़ आयरन का मुख्य स्रोत है। इसलिए यह एनीमिया के मरीज़ों के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका सेवन बहुत अधिक ज़रुर है.....

6 - त्वचा के लिए, गुड़ ब्लड से खराब टॉक्सिन दूर करता है, जिससे त्वचा दमकती है और मुहांसे की समस्या नहीं होती है।

7 - गुड़ की तासीर गर्म है, इसलिए इसका सेवन जुकाम और कफ से आराम दिलाता है। जुकाम के दौरान अगर आप कच्चा गुड़ नहीं खाना चाहते हैं
तो चाय या लड्डू में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
8 - एनर्जी के लिए -बुहत ज़्यादा थकान और कमजोरी महसूस करने पर गुड़ का सेवन करने से आपका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। गुड़ जल्दी पच जाता है, इससे शुगर का स्तर भी नहीं बढ़ता. दिनभर काम करने के बाद जब भी आपको थकान हो, तुरंत गुड़ खाएं।

यह भी पढ़े-सिर्फ एक पत्ता आपके लीवर, किडनी और हार्ट को 70 साल तक फिट रखेगा

9 - गुड़ शरीर के टेंपरेचर को नियंत्रित रखता है। इसमें एंटी एलर्जिक तत्व हैं, इसलिए दमा के मरीज़ों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है।

10 - जोड़ों के दर्द में आराम-- रोज़ गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक का सेवन करें, इससे जोड़ों के दर्द की दिक्कत नहीं होगी।

11- गुड़ के साथ पके चावल खाने से बैठा हुआ गला व आवाज खुल जाती है।
12 - गुड़ और काले तिल के लड्डू खानेसे सर्दी में अस्थमा की परेशानी नहीं होती है।
13 - जुकाम जम गया हो, तो गुड़ पिघलाकर उसकी पपड़ी बनाकर खिलाएं।
14 - गुड़ और घी मिलाकर खाने से कान का दर्द ठीक हो जाता है।
15 - भोजन के बाद गुड़ खा लेने से पेट में गैस नहीं बनती.
16 - पांच ग्राम सौंठ दस ग्राम गुड़ के साथ लेने से पीलिया रोग में लाभ होता है।
17 - गुड़ का हलवा खाने से स्मरण शक्ति बढती है।
18 - पांच ग्राम गुड़ को इतने ही सरसों के तेल में मिलाकर खाने से श्वास रोग से छुटकारा मिलता है।

एक बहुत ही जरुरी बात

गुड़ हमेशा देशी गुड़ का ही प्रयोग करें। देशी गुड़ यानि जिसका रंग डार्क (गहरा) होता है। क्योकि गुड़ जितना सफेद या साफ़ रंग वाला होगा वो उतना ही नुक़सान दायक होगा क्योंकि इस गुड़ को कई तरह के केमिकल के द्वारा साफ़ किया जाता है।
हमेशा देशी गुड़ ही काम में लीजिये और इस देशी गुड़ का स्वाद बहुत ही उम्दा होता है और इस देशी गुड़ से जो भी रेसिपी बनाएंगे वो भी स्वाद में लाज़वाब होगी।