
3 things in your oatmeal to lower bad cholesterol
अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे तो आपको अपने नाश्त में ओट्स या दलिया जरूर खाना चाहिए। और इस दलिया में तीन चीजें अगर मिला लें तो आपका कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होने लगेगा और हमेशा कंट्रोल रहेगा।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़े रोग, स्ट्रोक और दिल के दौरे का जोखिम बढ़ा देता है। गलत खान-पान और आरामदायक लाइफस्टाइल के साथ एक्सरसाइज न करने की आदत कोलेस्ट्रॉल का मरीज बना देती है। मोटापा, डायबिटीज, और जंक फूड भी इसके लिए जिम्मेदार होते है।
दलिया खाना करें शुरू
भले ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे का कारण कोई भी हो, लेकिन अगर आपको इसे रोकना है, तो आपको अपने नाश्ते में दलिया खाना शुरू कर देना चाहिए। दलिया में अगर आप तीन चीजों में से किसी एक को भी मिलाकर खाना शुरू कर दें तो आपका वेट ही नहीं कोलेस्ट्रॉल भी तेजी से कम होगा। दलिया में बीटा-ग्लूकन फाइबर होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करते हैं. सबसे बड़ी यह तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित होने से पहले हटा देते हैं।
ब्लूबेरी
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप ब्लूबेरी को अपने सुबह के दलिया में मिलाकर खा सकते हैं। बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन खूब होते हैं और ये कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। ब्लू बेरीज के साथ आप स्ट्रॉबेरी भी यूज कर सकते हैं।
दालचीनी
दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जो सिर्फ खाने के स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसे दलिया में मिक्स करके खाने या इसका पाउडर छिड़कने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। कई अध्ययनों में दालचीनी को खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए प्रभावी बताया गया है।
अखरोट
अखरोट विटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम, कॉपर जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। इसे आप अपने दलिया में मिलकार उसकी शक्ति को दोगुना कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि लोग रोजाना लगभग आधा कप अखरोट खाते हैं, उन्हें खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Published on:
02 May 2022 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
