12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 पुश-अप रोज लगाने वाले पुरुषों में हृदय संबंधी बीमारियां कम

एक नए शोध में सामने आया कि रोज ४40 या इससे ज्यादा पुश-अप्स करने वाले पुरुष दूसरे पुरुषों की तुलना में हृदय संबंधी रोगों से सुरक्षित रहते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohmad Imran

Jul 18, 2020

40 पुश-अप रोज लगाने वाले पुरुषों में हृदय संबंधी बीमारियां कम

40 पुश-अप रोज लगाने वाले पुरुषों में हृदय संबंधी बीमारियां कम

हार्वर्ड टी.एच. चान सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान के चिकित्सकों की ओर से किए गए इस शोध में टीम ने 10 साल की अवधि में 1104 पुरुषों की हृदय स्वास्थ्य संबंधी जांच और तुलना की। ये सभी प्रतिभागी 40 वर्ष की औसत आयु वाले अग्निशामक कर्मचारी थे।

पुशअप्स को शामिल किया
शोध की शुरुआत में चिकित्सकों ने शारीरिक परीक्षण के लिए पुश-अप्स को शामिल किया। 10 साल के दौरान प्रतिभागियों में से 37 पुरुषों ने हृदय संबंधी समस्या जैसे कि कोरोनरी आर्टरी संबंधी बीमारी, हार्ट फेल होना या अचानक हृदयघात से मृत्यु। इन 37 लोगों की तुलना में बाकी बचे जिन लोगों ने 11 या उससे अधिक पुश-अप्स किए थे, उन्हें 10 या इससे कम पुश-अप्स करने वाले साथी प्रतिभागियों की तुलना में हृदय संबंधी समस्या होने की संभावना कम थी। पुश-अप्स करने की क्षमता के आधार पर जिसका जितना फिटनेस स्तर अधिक होगा उसमें उतनी ही हृदय संबंधी बीमारियों की दर कम होगी।

40 पुश-अप वाले सबसे सुरक्षित
शोध के निष्कर्ष के आधार पर चिकित्सकों का कहना था कि 40 या इससे अधिक अधिक पुश-अप करने वाले प्रतिभागियों 96 फीसदी तक हृदय संबंधी रोगों का कम जोखिम नजर आया। उन लोगों की तुलना में जो केवल 10 या उससे कम पुश-अप करने में ही सक्षम थे। चिकित्सकों के अनुसार पुश-अप्स करने से पूरे शरीर की मांसपेशियां काम करती हैं। इससे शरीर भीतर से मजबूत होता है और कैलोरी बर्न होती है। इसके अलावा इसे कहीं भी, कभी भी बिना किसी जिम, उपकरण या ट्रेनर के कर सकते हैं।