
5 important habits of hygiene are for children to stay healthy
नई दिल्ली : अगर आप अपने बच्चों को पर्सनल हाइजीन आदत नहीं डालेंगे तो आगे चल कर पर्सनल हाइजीन से जुड़ी कमियां ना सिर्फ उनकी लाइफस्टाइल बन जातें हैं बल्कि उनकी सेहत को भी नुकासन पहुंचाते हैं। ये खराब आदतें सक्रामक बीमारियों का कारण बनते हैं और उनके इम्यून सिस्टम को कमजोर करते हैं। टॉयलेट इस्तेमाल करने से लेकर डेंटल हाइजीन तक अपने बच्चों को जरूर सिखाएं पर्सनल हाइजीन से जुड़ी ये आदतें। संक्रामक बीमारियों से भी होगा बचाव। तो,आइए जानते हैं कि अपने बच्चों को कैसे सिखाएं पर्सनल हाइजीन की अच्छी आदतें।
बच्चों को सिखाएं पर्सनल हाइजीन की ये 5 आदतें
1. टॉयलेट इस्तेमाल करने का सही तरीका
3 साल की उम्र के बाद अपने बच्चों को टॉयलेट हाइजीन से जुड़ी बातें बताना और सिखाना शुरू कर दें। जैसे कि टॉयलेट इस्तेमाल करने का सही तरीका ताकि इंफेक्शन से हो बचाव। टॉयलेट के बाद 20 से 30 सेकंड के लिए साबुन से स्क्रब करने का तरीका जिसमें कि वो अपनी उंगलियों के बीच, अपने हाथों के पीछे और अपने नाखूनों के नीचे साफ अच्छे से सफाई करें। टॉयलेट के बाद एक साफ तौलिय या टिशू पेपर इस्तेमाल करना।
2. हैंड हाइजीन
हैंड हाइजीन का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है नहीं तो ये कई सारी संक्रामक बीमारियों का कारण बन सकता है। दरअसल हमारे आस-पास कई प्रकार के बैक्टीरिया या वायरस रहते हैं। ये घर से लेकर स्कूल तक कहीं भी और किसी भी चीज पर हो सकते हैं। इसलिए अब अपने बच्चों को ये जरूर बताएं कि उन्हें कब और किन चीजों को करने से पहले अपने हाथों को जरूर साफ कर लेना चाहिए। नहीं तो हाथों के कीटाणु उनके मुंह नाक आंख या कान के माध्यम से शरीर में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं।
3. डेंटल हाइजीन
डेंटल हाइजीन में हमारे दांतों की सफाई ही नहीं आती बल्कि पूरे मुंह की सफाई आती है। इसमें आपको अपने मंह के अच्छे स्वास्थ्य से जुड़े हर चीज के बारे में जानना चाहिए। दरअसल अपने दांतों और मसूड़ों की देखभाल करना मसूड़ों की बीमारियों और कैविटी को रोकने का एक स्मार्ट तरीका है। इसलिए अपने बच्चों को बताएं कि दिन में कम से कम दो बार 2 मिनट तक ब्रश करें। सुबह उठने के बाद और सोने से पहले ब्रश जरूर करें। हो सके तो हर बार खाने के बाद भी ब्रश करें।अपने जीभ की सफाई करें। इसके लिए टंग क्लीनर और माउथवॉश का इस्तेमाल करें। हर दिन अपने दांतों के बीच फ्लॉस करें।
4 . नहाने से जुड़ी हेल्दी आदतें
4 साल की उम्र के बाद आपको अपने बच्चों को बताना चाहिए कि नहाने के फायदे क्या हैं। उन्हें रोज क्यों नहाना चाहिए और कैसे नहाना चाहिए। इसके अलावा नहाने के दौरान उन्हें अपने किन अंगों की सफाई करनी है इसके बारे में भी उन्हें बताएं। जैसे कि उन्हे
-बगल
-कमर
-गर्दन
-पेट
-घुटनों
-कोहनी
-हाथ-पैर
-बालों की सफाई का सही तरीका बताएं।
5. नाखूनों की साफ सफाई
समय-समय पर नाखूनों की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि नाखून में सबसे ज्यादा गंदगी और बैक्टीरिया छिपे रहते हैं। इसलिए उन्हें बताएं कि नाखून की समय-समय पर कटिंग करें। नहाते समय अपने नाखून की सफाई जरूर करें। नेल ब्रश की मदद से नाखून की सफाई जरूर करें।आपके बच्चों के लिए ये पर्सनल हाइजीन टिप्स बेहद जरूरी है। क्योंकि इनसे जुड़ी कमियां पेट में इंफेक्शन, आंखों में इंफेक्शन कमजोरी इम्यूनिटी और स्किन व आंखों से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने बच्चों में शुरुआत से ही ये आदतें डालें ताकि 7 साल की उम्र तक आपका बच्चा इन कामों को खुद से करना सीख जाए।
Published on:
28 Nov 2021 06:04 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
