25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉग ने हल्का खरोंचा, तड़प कर हुई महिला की मौत, आप भी Dog Scratch को ना लें हल्के में, जानिए क्यों

Dog Scratch Causes Rabies: कुत्ते का हल्का एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गया। यूके की 59 साल की महिला की मौत डॉग स्क्रैच के कारण हो गया, जानिए क्या कुत्ते के खरोंच से रेबीज हो सकता है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 21 Jun 2025, 5:56 PM IST

Rabies, UK woman dies from rabies, Morocco, dog bite, Yvonne Ford, dog scratch, can dog scratch cause rabies,

UK woman dies from rabies (प्रतीकात्मक फोटो)

Dog Scratch Causes Rabies: कई बार कुत्ते के द्वारा किए गए हल्के खरोंच को नजरअंदाज कर देते हैं। मगर, एक ऐसा ही मामला आया है। एक 59 साल की महिला अपने घर को जा रही थी तभी गली के डॉग ने हल्का स्क्रैच कर दिया। उस महिला ने सोचा नहीं था कि ये हल्का खरोंच मौत का कारण बन सकता है। उस खरोंच के कारण महिला की मौत हो गई। आइए, इस घटना के साथ ये समझने की कोशिश करते हैं कि क्या डॉग स्क्रैच के कारण रेबीज होने का खतरा रहता है या नहीं?

कुत्ते का हल्का खरोच बना मौत का कारण

ये घटना यूके की बताई जा रही है। मृतक महिला की बेटी ने इस घटना के बारे में फेसबुक पर लिखा जिसके बाद बीबीसी ने पूरी रिपोर्ट प्रकाशित की। मृतिका की बेटी ने बताया है कि ये घटना फरवरी में घटी। इसके बाद मां ने नजरअंदाज कर दिया। क्योंकि, ये स्क्रैच बिल्कुल ना के बराबर थे। मगर, कुछ सप्ताह बाद वो बीमार होने लगी। पहले कमजोरी हुई फिर सिरदर्द, नींद की कमी से जूझने लगी, यहां तक कि चलना फिरना भी मुश्किल हो गया था। इसके बाद वो 11 जून को हमेशा के लिए दुनिया से चली गई। मृत महिला की बेटी ने 18 जून 2025 को ये पोस्ट फेसबुक पर किया है। जिसे आप नीचे देख सकते हैं-

क्या डॉग स्क्रैच के कारण रेबीज होने का खतरा है?

अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो उदाहरण के तौर पर इस केस को देखें। इससे रेबीज होने की पुष्टि हो रही है। साथ ही मृत महिला की बेटी ने भी जागरूकता के लिए उन बातों का जिक्र किया है। साथ ही इस तरह की घटना हल्के में ना लेने का सुझाव दिया है।

मेडिकल साइंस भी ये कहता है कि डॉग का हल्का स्क्रैच भी रेबीज होने का खतरा बढ़ा देता है। इसलिए इस तरह की घटना को हल्के में ना लें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें व रेबीज की सुई लगाएं ताकि संक्रमण ना फैले।

ये भी पढ़िए- Snake Bites : सांप के काटने पर क्या करें, क्या नहीं, याद रखें ये 12 बातें, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शेयर की जानकारी

रेबीज जानलेवा वायरस

कुत्ता या अन्य जानवर के काटने से रेबीज फैलता है। रेबीज वायरस इंसान के दिमाग व नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है। इसलिए इस वायरस को हल्के में लेना खतरनाक साबित होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल