25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांप के काटे जगह पर क्या करें, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शेयर की 12 Snake Bites Prevention Tips

First aid For Snake Bites: बरसात के मौसम में सांप काटने के मामले आते हैं। भारत में सबसे अधिक सर्पदंश के मामले दर्ज होते भी हैं। आइए, जानते हैं कि सांप के काटने पर क्या करना है (Sanp Ke Katne Par Kya Kare) और क्या नहीं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 30 Jun 2025, 5:36 PM IST

First aid For Snake Bites, Snake Bites Prevention, Sanp Ke Katne Par Kya Kare, Health Ministry Of India, Snake Bites Guidelines,

Snake bites first aid (प्रतीकात्मक फोटो, डिजाइन- पत्रिका)

First aid For Snake Bites: बरसात के मौसम में सांप-बिच्छू का डर अधिक रहता है। ये इस मौसम में बिल से बाहर निकल आते हैं। इसलिए सांपों से बचकर रहना जरूरी है। अगर आपको या किसी जानने वाले को सांप काट लेता है या डसता है तो ऐसे में क्या करना चाहिए। कई बार लोग जड़ी बूटी या झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। इस कारण पीड़ित की जान तक चली जाती है। इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय कुछ जरूरी जानकारी शेयर की है। अगर सांप काट लेता है तो आपको शुरुआत में इन कुछ बातों का ध्यान रखना (Snake Bites Prevention) है-

भारत में हर साल कितने सांप के काटने से मौत होती है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की जानकारी के मुताबिक, 5 मिलियन (अनुमानित) सर्पदंश के मामले हर साल आते हैं। अगर भारत की बात की जाए तो यहां पर हर साल करीब 58 हजार सर्पदंश के कारण मौत के मुंह में समा जाते हैं। सर्पदंश से मृत्यु होने का आंकड़ा दुनिया में सबसे अधिक है। इसलिए ये भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय भी है।

First aid For Snake Bites: सांप के काटने याद रखें ये जरूरी बातें

सांप के काटने पर कुछ बातों को याद रखने से किसी की भी जान बचाई जा सकती है। इसको लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है। चलिए, स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की जानकारी के अनुसार समझते हैं कि सर्पदंश होने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं-

सांप के काटने पर क्या करें | Sanp Ke Katne Par Kya Kare

  • शांत रहें और पीड़ित व्यक्ति को आश्वस्त करें।
  • सांप से धीरे-धीरे दूर हटें।
  • घाव वाले एरिया (या काटने के निशान) को खुला छोड़ दें।
  • प्रभावित क्षेत्र से जूते, बेल्ट, अंगूठी, घड़ी, आभूषण या तंग कपड़े हटा दें।
  • रोगी को बाईं ओर पेट के बल लेटा दें, दाहिना पैर मोड़ें और हाथ से चेहरे को सहारा दें।
  • चिकित्सा उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य सुविधा केंद्र पर जाएं।

सांप के काटने पर क्या ना करें | Sanp Ke Katne Par Kya Naa Kare

  • पीड़ित को अत्याधिक थकावट या घबराहट का शिकार न बनने दें।
  • सांप पर हमला न करें या ना ही उसे मारें।
  • घाव पर घेरलू उपचार आदि ना करें।
  • रक्त संचार को रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र को न बांधें।
  • रोगी को उसकी पीठ के बल न लिटाएं।
  • पारंपरिक तरीकों या किसी भी असुरक्षित उपचार का उपयोग न करें।

Snake Bites Guidelines PDF: सर्पदंश की गाइडलाइन

ये भी पढ़िए- “मेरे बहुत लंबे बाल थे…” B Praak ने बताई लंबे बालों की कहानी, गलती से हो गए गंजे, आप ना करें ये मिस्टेक

सांप के काटने पर अस्पताल जाएं, झाड़ फूंक ना कराएं

डाउन टू अर्थ को गैर सरकारी संगठन स्नेकबाइट हीलिंग एंड एजुकेशन सोसाइटी की सलाहकार प्रियंका कदम ने बताया कि सांप काटने की बहुत कम रिपोर्टिंग इसलिए भी होती है क्योंकि कई पीड़ित अस्पतालों के बजाय 'आस्था' के अनुसार उपचार करवाते हैं। वो ये भी स्पष्ट करती हैं कि ये संख्याएं आधिकारिक डेटा में दर्ज भी नहीं होती हैं। हालांकि, आपने अपने आसपास देखा भी होगा कि ऐसे चक्करों में कई बार जान तक गंवाना पड़ता है। इसलिए आपको सांप के काटने पर अस्पताल ही जाना चाहिए।