
Add these foods in your diet to reduce high cholesterol
High Cholesterol Foods: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल की समस्या के शिकार हो रहे हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से व्यक्ति को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शरीर में गुड कलेस्ट्रॉल और बैड कलेस्ट्रॉल दोनों ही पाए जाते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर दिल कमजोर हो जाता है और हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करें, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम कर सके और आपके हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करें। तो आइए जानते हैं इन हेल्दी चीजों के बारे में जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं
बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को करने वाले फूड्स
1. ओट्स
शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ओट्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ओट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता हैं। साथ ही ये दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: सौफ और मिश्री खाने से पाचन शक्ति होगी मजबूत, शरीर को मिलते हैं ढेरों फायदे
2. एवोकाडो
शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एवोकाडो का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। एवोकाडो में पॉलीअनसैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट मौजूद होते हैं, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
3. साबुत अनाज
शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए साबुत अनाज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। साबुत अनाज में फाइबर के साथ कई पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: कच्चा केला से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है सहायक
4. ड्राई फ्रूट्स
शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ड्राई फ्रूट्स में पाए जाने वाले अनसैचुरेटेड फैट बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Published on:
09 Jul 2022 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
